Google Bard: ChatGPT को टक्कर देने गूगल ने जारी किया एआई चैटबॉट बार्ड, ऐसे साइन-अप कर सकेंगे यूजर्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 22 Mar 2023 01:04 PM IST
सार

गूगल ने अपने एआई टूल Google Bard को चैटजीपीटी की टक्कर में पेश किया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी फिलहाल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल बार्ड का लिमिटेड एक्सेस ओपन करने जा रही है।

विज्ञापन
Google releases AI chatbot Bard to compete with ChatGPT how to sign up
Google Bard - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    अल्फाबेट के स्वामित्व वाली कंपनी गूगल ने अपने एआई चैटबॉट बार्ड (Bard) को जारी कर दिया है। इस चैटबॉट को पहले यूजर्स के फीडबैक के लिए जारी किया गया था। लेकिन अब यूजर्स इसका इस्तेमाल कर सकेंगे। गूगल ने अपने एआई टूल को चैटजीपीटी की टक्कर में पेश किया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी फिलहाल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल बार्ड का लिमिटेड एक्सेस ओपन करने जा रही है। बता दें कि यह गूगल का वही एआई चैटबॉट है जिसके एक गलत जवाब से कंपनी को भारी नुकसान झेलना पड़ा था।

    गूगल अपने एआई चैटबॉट बार्ड को सबसे पहले अमेरिका और ब्रिटेन में शुरू करेगी। इसके बाद इसे अन्य देशों के यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा। कंपनी ने अपने ब्लॉग पोस्ट में यह जानकारी दी है। गूगल ने कहा कि हम पहले अमेरिका और ब्रिटेन में बार्ड को जारी कर रहे हैं। और आने वाले समय में दूसरे देशों और भाषाओं में इसे जारी किया जाएगा। कंपनी ने कहा कि अमेरिका और ब्रिटेन में बार्ड एआई का एक्सेस मंगलवार से देना शुरू हो जाएगा।

    विज्ञापन

    कंपनी ने कहा कि बार्ड को लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLM) के लिए एक डायरेक्ट इंटरफेस के लैस किया गया है। इसकी मदद से यूजर्स के गूगल सर्च एक्सपीरिएंस को बेहतर किया गया है। कंपनी ने कहा कि यूजर्स बार्ड के साथ जवाबों को चेक भी कर सकेंगे। इसके लिए यूजर्स अपने सवालों के जवाब के साथ दिए गए मौजूद सोर्स को भी देख सकेंगे और उसकी सत्यता की जांच कर सकेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें