iPhone 17 Series: नौ सितंबर को हो सकती है लॉन्चिंग, यहां है बैटरी से लेकर कैमरे तक की जानकारी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 22 Jul 2025 12:19 PM IST
सार

ProMotion (डायनामिक रिफ्रेश रेट) केवल Pro वेरिएंट्स में ही रहेगा। iPhone 17 Pro और Pro Max में नया स्क्रैच और ग्लेयर रेसिस्टेंट डिस्प्ले लेयर हो सकता है। यह डिस्प्ले को तेज रोशनी में भी बेहतर विजिबिलिटी देगा। कुछ वैसा ही जैसा Samsung का Gorilla Glass Armor करता है।

विज्ञापन
iPhone 17 Series May be launched on September 9 here is the information from battery to camera
iPhone 17 Series - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Apple अपनी अगली सीरीज की iPhone 17 सीरीज लॉन्च करने के लिए तैयार है और यदि कंपनी अपने हर साल के पैटर्न को दोहराती है, तो यह इवेंट 9 या 10 सितंबर 2025 को हो सकता है। Apple आमतौर पर अमेरिका के लेबर डे के बाद दूसरे सप्ताह में iPhone लॉन्च करता है और पिछले 10 वर्षों में अधिकतर iPhone लॉन्च मंगलवार या बुधवार को हुए हैं, इसलिए इस बार भी यही संभावना जताई जा रही है।

    iPhone 17iPhone 17 AiriPhone 17 ProiPhone 17 Pro Maxइसके अलावा इवेंट में तीन नई एपल वॉच भी लॉन्च हो सकती हैं जो कि Watch Series 11, Watch SE 3 और Watch Ultra 3 होंगी।

    विज्ञापन

    iPhone 17 Air और Pro मॉडल में बड़ा डिजाइन बदलाव देखने को मिल सकता है। कैमरा लेआउट अब वर्टिकल नहीं बल्कि हॉरिजॉन्टल (क्षैतिज) हो सकता है। iPhone 17 Air को लगभग 2 मिमी पतला बनाया जा सकता है, जिससे यह हल्का और अधिक कॉम्पैक्ट लगेगा। iPhone 17 का स्क्रीन साइज 6.1 इंच से बढ़कर 6.3 इंच हो सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    पहली बार 120Hz रिफ्रेश रेट रेगुलर मॉडल्स में आ सकता है (अब तक यह फीचर सिर्फ Pro मॉडल्स तक सीमित था), हालांकि ProMotion (डायनामिक रिफ्रेश रेट) केवल Pro वेरिएंट्स में ही रहेगा। iPhone 17 Pro और Pro Max में नया स्क्रैच और ग्लेयर रेसिस्टेंट डिस्प्ले लेयर हो सकता है। यह डिस्प्ले को तेज रोशनी में भी बेहतर विजिबिलिटी देगा। कुछ वैसा ही जैसा Samsung का Gorilla Glass Armor करता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें