iPhone 17 Air: उम्मीद से अधिक पतला हो सकता है आईफोन 17 एयर, नई लीक आई सामने

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 15 Mar 2025 10:47 AM IST
सार

लीक हुई रेंडर्स के अनुसार, इसमें बाईं ओर एक सिंगल रियर कैमरा होगा, जबकि दाईं ओर माइक्रोफोन और LED फ्लैश होगा। इस डिजाइन की तुलना Google Pixel सीरीज के कैमरा बार डिजाइन से की जा रही है।

विज्ञापन
iPhone 17 Air might be thicker than expected details in hindi
iPhone 17 Air - फोटो : Ice Universe

    विस्तार

    iPhone 17 Air को एपल के सबसे पतले फोन के रूप में पेश करने की चर्चा जोरों पर है, हालांकि एक नई लीक से संकेत मिलता है कि यह जितना पतला बताया जा रहा था, उतना पतला नहीं हो सकता। इस मॉडल के 2025 में लॉन्च होने की उम्मीद है, जबकि iPhone 17 सीरीज के बाकी मॉडल सितंबर 2025 में लॉन्च हो सकते हैं। हाल ही में टिपस्टर Ice Universe के अनुसार, iPhone 17 Air का कैमरा बंप 4.4mm मोटा होगा, जबकि पूरे फोन की मोटाई 5.5mm रहने की संभावना है। इसका मतलब है कि कैमरा बंप के कारण इसका सबसे मोटा भाग 9.5mm तक जा सकता है।

    यह पहली बार होगा जब Apple एक अल्ट्रा-स्लिम मॉडल लॉन्च कर रहा है, इसलिए इसकी मोटाई काफी चर्चा में है। जाने-माने Apple विश्लेषक Ming-Chi Kuo के मुताबिक, iPhone 17 Air की मोटाई 5.5mm होगी, जिसमें कैमरा बंप थोड़ा उभरा होगा। दूसरी ओर, टिपस्टर Jeff Pu का दावा है कि इसकी कुल मोटाई 6mm हो सकती है।

    विज्ञापन

    अब, एक और लीक के अनुसार, यह फोन इससे भी मोटा हो सकता है। चीनी ब्लॉगिंग वेबसाइट Weibo पर Ice Universe ने दावा किया है कि iPhone 17 Air का कैमरा बंप 4mm का होगा, जिससे इसकी कुल मोटाई 9.5mm तक हो सकती है। लीक हुई रेंडर्स के अनुसार, इसमें बाईं ओर एक सिंगल रियर कैमरा होगा, जबकि दाईं ओर माइक्रोफोन और LED फ्लैश होगा। इस डिजाइन की तुलना Google Pixel सीरीज के कैमरा बार डिजाइन से की जा रही है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें