भारतीय टैबलेट मार्केट में Lenovo ने मारी बाजी, दूसरे पायदान पर सैमसंग

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पाण्डेय
Fri, 28 Feb 2020 04:11 PM IST
सार

टैबलेट मार्केट शेयर में लेनोवो ने मारी बाजीदूसरे नंबर पर सैमसंग6-7 इंच वाले टैबलेट की मांग है ज्यादा

Lenovo India’s No 1 brand in Tablets for 10th successive quarter Says CMR
Lenovo Tab M10 - फोटो : Flipkart

    विस्तार

    एक ओर जहां भारत में टैबलेट का मार्केट साल 2019 में 18 फीसदी कम रहा, वहीं लेनोवो ने बाजी मार ली है। साल 2019 में भारतीय टैबलेट मार्केट में लेनोवो का मार्केट शेयर 37 फीसदी रहा है। इसकी जानकारी साइबर मीडिया रिसर्च (CMR) ने अपनी एक रिपोर्ट में दी है।

    सीएमआर की नई रिपोर्ट के मुताबिक साल 2019 में भारत में टैबलेट के मार्केट में 36.9 फीसदी के साथ लेनोवो पहले नंबर पर है, वहीं सैमसंग दूसरे, आईबॉल तीसरे, एपल चौथे और डाटाविंड पांचवे नंबर पर रही है। सैमसंग का मार्केट शेयर 16.7 फीसदी, आईबॉल का 13.9 फीसदी, एपल का 12.4 फीसदी और डाटाविंड का 5.4 फीसदी रहा है।

    रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि टॉप 5 टैबलेट ब्रांड्स में से सिर्फ लेनोवो और एपल की बिक्री में ही इजाफा देखने को मिला है। लेनोवो की बिक्री में साल-दर-साल 28.1 फीसदी और एपल की 12.3 फीसदी बढ़ रही है।

    ये भी पढ़ेंः Exclusive: भारत में Huawei पेश करेगी प्रीमियम टैबलेट, मार्च के पहले सप्ताह में होगी लॉन्चिंग

    रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में 6-7 इंच डिस्प्ले वाले टैबलेट की बिक्री अधिक हो रही है, क्योंकि 6-7 इंच वाले टैब की बिक्री का प्रतिशत कुल बिक्री का 39 प्रतिशत है। वहीं 10 इंच और इससे अधिक बड़ी डिस्प्ले वाले टैब का बिक्री प्रतिशत 35 फीसदी रही है।

    भारतीय टैबलेट मार्केट में Lenovo ने मारी बाजी, दूसरे पायदान पर सैमसंग

    बता दें कि साल 2019 में लेनोवो ने जहां E,M,P और V सीरीज के टैब लॉन्च किए, वहीं सैमसंग ने Tab A 10.1, Tab A8.0, Tab S5e और S6 जैसे कई टैबलेट बाजार में पेश किए। इनमें से सबसे ज्यादा मार्केट शेयर सैमसंग टैब 10.1 का 32 फीसदी रहा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें