इनफोकस बिंगो 50 एंड्रॉयड मार्शमैलो ओएस पर सबसे सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च

टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Wed, 16 Mar 2016 04:05 PM IST
विज्ञापन
InFocus Bingo 50 with 3GB Ram at Rs 7,499 cheapest Marshmallow smartphone
InFocus Bingo 50

    स्मार्टफोन कंपनी इनफोकस (InFocus) भारत में एंड्रॉयड 6.0 ओएस मार्शमैलो पर सबसे सस्ता स्मार्टफोन बिंगो 50 किया है। कई महंगे स्मार्टफोन में भी अभी लेटेस्ट एंड्रॉयड मार्शमैलो नहीं है। इनफोकस बिंगो 50 की कीमत 7,499 रुपए है। फोन की बिक्री 20 मार्च 1 बेज से स्नैपडील पर होगी। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

    InFocus Bingo 50
    InFocus Bingo 50

    इनफोकस बिंगो 50 एक डुअल सिम स्मार्टफोन है इसमें 5 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है। कंपनी की आधिकार‌िक वेबसाइट के मुताबिक बिंगो 50 खरीदने वाले पहले 100 खरीदारों को 1,000 रुपए कीमत की सेल्फी स्टिक मुफ्त मिलेगी।

    InFocus Bingo 50
    InFocus Bingo 50

    यह 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6735 प्रोसेसर, 3 जीबी रैम, 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ है। फोन की मैमोरी माइक्रोएसडी कार्ड के जर‌िए 64 जीबी तक बढ़ाई जा सकती है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें