लेनोवो वाइब के5 प्लस भारत में लॉन्च, कीमत 8,499 रुपये

टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Wed, 16 Mar 2016 04:30 PM IST
विज्ञापन
Lenovo Vibe K5 Plus Launched in India, Priced at Rs 8499

    लेनोवो के4 नोट के बाद कंपनी ने भारतीय बाजार में अपना एक और स्मार्टफोन लेनोवो वाइब के5 प्लस (Vibe K5 Plus) लॉन्च कर दिया है। वाइब के5 प्लस की कीमत 8,499 रुपये तय की गई है। इस फोन को पिछले महीने के बार्सिलोना में एमडब्‍ल्यूसी 2016 के दौरान प्रदर्शित किया गया था। कंपनी ने इस फोन को सबसे पहले भारत में उतारा है।

    Lenovo Vibe K5 Plus
    Lenovo Vibe K5 Plus

    लेनोवो वाइब के5 प्लस 5 इंच आईपीएस एलसीडी फुल एचडी डिस्प्ले (1080x1920पिक्सल) के साथ है। फोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ओएस पर आधारित है जो वाइब यूजर इंटरफेस के साथ काम करता है। के4 नोट और वाइब एक्स3 की तरह के5 प्लस भी थियेटर एक्स टेक्नोलॉजी के साथ है।

    Lenovo Vibe K5 Plus
    Lenovo Vibe K5 Plus

    यह 1.5 गीगाहर्ट्स क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 616 ऑक्टाकोर प्रोसेसर, 2 जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ है। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए मैमोरी को 128 जीबी तक बढ़ा सकता है। फोन तीन प्लेटिनम सिल्वर, गोल्ड शैम्पेन और ग्रेफाइट ग्रे रंग में उपलब्‍ध होगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें