200MP कैमरा और 180W चार्जिंग वाला यह फोन कल होगा लॉन्च, कीमत और फीचर्स की जानकारी आई सामने
Infinix Zero Ultra 5G में 6.8 इंच की 3D कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी, जो पंच होल के साथ आएगी। डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा। फोन में एंड्रॉयड 12 आधारित XOS 12 मिलेगा।

विस्तार
स्मार्टफोन ब्रांड Infinix ने अपने नए प्रीमियम स्मार्टफोन Infinix Zero Ultra 5G को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इस फोन को भारत में कल यानी 20 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। इनफिनिक्स जीरो अल्ट्रा 5जी को हाल ही में ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया है। इनफिनिक्स जीरो अल्ट्रा 5जी के साथ 200 मेगापिक्सल कैमरा और 180 वाट की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। फोन के साथ 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी। फोन को लेकर दावा किया जा रहा है कि भारत में फोन की कीमत 49,999 रुपये होगी और इसे 44,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
हालांकि, कंपनी ने आधिकारिक तौर पर फोन की कीमत का खुलासा नहीं किया है। बता दें कि इस फोन को ग्लोबल मार्केट में 520 डॉलर (लगभग 42,400 रुपये) में लॉन्च किया गया है। फोन दो कलर Coslight Silver और Genesis Noir में मिलेगा।
यह भी पढ़ें: Lava X3: लावा ने लॉन्च किया 6999 रुपये में शानदार फीचर्स वाला फोन, प्री-ऑर्डर पर मिलेगा फ्री नेकबैंड
Infinix Zero Ultra 5G की स्पेसिफिकेशन
इनफिनिक्स जीरो अल्ट्रा 5जी के ग्लोबल वेरियंट के अनुसार फोन में 6.8 इंच की 3D कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी, जो पंच होल के साथ आएगी। डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा। फोन में एंड्रॉयड 12 आधारित XOS 12 मिलेगा। इनफिनिक्स जीरो अल्ट्रा 5जी में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 920 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मिलेगी। फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा।
Infinix Zero Ultra 5G का कैमरा
इनफिनिक्स जीरो अल्ट्रा 5जी में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा मिलेगा। फोन के साथ सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।
Infinix Zero Ultra 5G की बैटरी
इनफिनिक्स के इस फ्लैगशिप फोन के साथ 4500 एमएएच की बैटरी मिलेगी, जो 180 वाट की थंडर चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। चार्जिंग को लेकर कंपनी का दावा है कि यह सिर्फ 12 मिनट में फुल चार्ज हो सकती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में जीपीएस, ब्लूटूथ, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, वाई-फाई 6 और 5जी का सपोर्ट मिलेगा।
- Threat To Musk: एलन मस्क की जान को खतरा! मां मैय मस्क ने जताई यह आशंका, पढ़ें पूरा मामला
- Twitter: 'क्या मुझे ट्विटर के CEO का पद छोड़ देना चाहिए?' मस्क ने माफी मांगते हुए शुरू की रायशुमारी
- Twitter Alternative: मस्क ने कंपनी से निकाला तो दो कर्मचारी बना रहे ट्विटर का अल्टरनेटिव, यह दिया नाम
- Weekly Tech Wrap: आईफोन में 5G नेटवर्क से लेकर ट्विटर डाउन तक, जानें इस हफ्ते की टेक अपडेट्स