Weekly Tech Wrap: आईफोन में 5G नेटवर्क से लेकर ट्विटर डाउन तक, जानें इस हफ्ते की टेक अपडेट्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 18 Dec 2022 03:43 PM IST
विज्ञापन
Weekly Tech Update From 5G network in iPhone to Twitter down tech updates of the Week
Weekly tech Wrap - फोटो : सोशल मीडिया

    भारत में 5G कनेक्टिविटी रोलआउट होने के करीब डेढ़ महीने बाद टेक दिग्गज एपल ने भी देश में आईफोन्स के लिए 5G नेटवर्क का सपोर्ट जारी कर दिया। एपल के नए आईओएस 16.2 रिलीज के साथ भारत में आईफोन यूजर्स उन क्षेत्रों में 5जी नेटवर्क का लाभ उठा सकेंगे जहां इसकी कवरेज उपलब्ध है। वहीं इस हफ्ते ट्विटर का सर्वर डाउन हो गया। वेबसाइट डाउनडिटेक्टर पर भारत में शाम 7 बजे तक 1,747 लोगों ने ट्विटर में समस्या की शिकायत की। ट्विटर आउटेज को लेकर वेबसाइट पर 33 फीसदी और एप पर 65 फीसदी लोगों ने शिकायत की। इस हफ्ते की शुरुआत यानी सोमवार से ट्विटर ने एक बार फिर पेड प्रीमियम वेरिफिकेशन सर्विस 'ट्विटर ब्लू' को लॉन्च कर दिया। यूजर्स को वेब पर सदस्यता के लिए 8 डॉलर प्रतिमाह और iOS पर ब्लू चेकमार्क सहित यूजर्स फीचर्स तक पहुंच प्राप्त करने के लिए 11 डॉलर प्रतिमाह का भुगतान करना होगा। ऐसी ही हफ्तेभर की टेक अपडेट्स जानना चाहते हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको प्रमुख टेक अपडेट्स के साथ हफ्तेभर की प्रमुख लॉन्चिंग की जानकारी भी देंगे। चलिए जानते हैं।

    Realme UI 4.0
    Realme UI 4.0 - फोटो : Realme

    Realme UI 4.0

    स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी ने एंड्रॉयड 13 आधारित अपने नए रियलमी यूआई 4.0 (Realme UI 4.0) को रोल आउट कर दिया है। नए यूआई को सबसे पहले कंपनी ने अपनी नई नंबर सीरीज रियलमी 10 प्रो और रियलमी 10 प्रो प्लस के साथ लॉन्च किया है। नए यूआई यानी यूजर इंटरफेस के साथ कंपनी ने कई सारे फीचर्स शामिल किए हैं, जिसमें ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले में नए कस्टमाइजेशन और रैम बूस्ट फीचर्स को भी शामिल किया गया है।

    यहां पढ़ें पूरी खबर

    Vidly TV बैन...
    Vidly TV बैन... - फोटो : Amar Ujala

    भारत ने पाकिस्तान के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बैन

    केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने पाकिस्तान के ओटीटी प्लेटफॉर्म Vidly TV की वेबसाइट, दो मोबाइल एप्लिकेशन, चार सोशल मीडिया अकाउंट और एक स्मार्ट टीवी ऐप को ब्लॉक करने के निर्देश जारी किए हैं। भारत सरकार ने यह कार्रवाई ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हाल ही में रिलीज हुई 'सेवक: द कन्फेशंस' वेब सीरीज के आधार पर की है।

    यहां पढ़ें पूरी खबर

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें