Lava X3: लावा ने लॉन्च किया 6999 रुपये में शानदार फीचर्स वाला फोन, प्री-ऑर्डर पर मिलेगा फ्री नेकबैंड

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 19 Dec 2022 10:57 AM IST
सार

Lava X3 के साथ एंड्रॉयड 12 गो एडिशन का सपोर्ट मिलता है। लावा एक्स 3 में 6.53 इंच की एचडी प्लस आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दी गई है, जो वाटरड्रॉप नॉच के साथ आती है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

Lava X3 Launched In India at rs 6999 With Helio A22 Soc 8mp camera specifications features
Lava X3 - फोटो : Lava

    विस्तार

    भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड लावा (Lava) ने अपने सस्ते फोन Lava X3 को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को मात्र 6,999 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है। लावा एक्स 3 को 4G कनेक्टिविटी के साथ पेश किया गया है। फोन में एचडी प्लस रिजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले का सपोर्ट दिया गया है। वहीं फोन में क्वाड कोर हेलियो ए 22 प्रोसेसर और 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज का सपोर्ट है। फोन भारत में Redmi A1+ और Realme C33 को टक्कर देने वाला है।

    लावा एक्स 3 को आर्कटिक ब्लू, चारकोल ब्लैक और लस्टर ब्लू (Luster Blue) कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा। फोन के 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 6,999 रुपये रखी गई है। 20 दिसंबर को प्री-ऑर्डर करने पर फोन के साथ 2,999 रुपये कीमत के Lava ProBuds N11 नेकबैंड को फ्री में लिया जा सकता है।

    लावा एक्स 3 के साथ एंड्रॉयड 12 गो एडिशन का सपोर्ट मिलता है। लावा एक्स 3 में 6.53 इंच की एचडी प्लस आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दी गई है, जो वाटरड्रॉप नॉच के साथ आती है। फोन के साथ क्वाड कोर Helio A22 प्रोसेसर मिलता है, जो 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज के सपोर्ट के साथ आता है। स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। फोन में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें