Infinix Zero Ultra 5G: 200MP कैमरा और 180W चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Infinix Zero Ultra 5G में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 180W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इससे पहले मोटोरोला के Motorola edge 30 ultra में 200 मेगापिक्सल का कैमरा सेटअप मिलता है।

विस्तार
स्मार्टफोन ब्रांड Infinix ने अपने नए प्रीमियम स्मार्टफोन Infinix Zero Ultra 5G को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को ग्लोबली पेश किया गया है। फोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 180W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। बता दें कि इससे पहले मोटोरोला के Motorola edge 30 ultra में 200 मेगापिक्सल का कैमरा सेटअप मिलता है।
Infinix Zero Ultra 5G को Coslight Silver और Genesis Noir कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। फोन को सिंगल स्टोरेज में पेश किया गया है। Infinix Zero Ultra 5G के 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 520 डॉलर (यानी करीब 42,400 रुपये) रखी गई है। हालांकि, कंपनी अब तक इसे भारतीय मार्केट में पेश करने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
ये भी पढ़ें: Samsung Galaxy Watch 5 Review: शानदार डिजाइन वाली प्रीमियम एंड्रॉयड वॉच
Infinix Zero Ultra 5G में 6.8 इंच की 3D कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले मिलती है, जो पंच होल के साथ आती है। डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट है। फोन में एंड्रॉयड 12 आधारित XOS 12 मिलता है। Infinix Zero Ultra 5G में MediaTek Dimensity 920 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मिलती है। फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।
ये भी पढ़ें: Xiaomi Smart Band 7 Pro: इन-बिल्ट GPS और एमोलेड स्क्रीन के साथ मिलता है इतना कुछ, जानें कीमत