Infinix SMART 5A स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, कीमत सिर्फ 6499 रुपये 

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 02 Aug 2021 04:40 PM IST
सार

Infinix Smart 5A की कीमत 7,999 रुपये है लेकिन फ्लिपकार्ट पर ऑफर के तहत इसे 6,499 रुपये में बेचा जा रहा है। यह फोन एक ही वेरियंट 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज में मिलेगा। इसकी बिक्री शुरू हो गई है।

विज्ञापन
Infinix Smart 5A Launched in India with dual rear camera at Rs 6499
Infinix Smart 5A - फोटो : amarujala

    विस्तार

    इनफिनिक्स इंडिया ने अपने नए स्मार्टफोन Infinix SMART 5A को भारत में लॉन्च कर दिया है। Infinix Smart 5A को लेकर कई दिनों से लगातार लीक रिपोर्ट सामने आ रही थीं, लेकिन अब कंपनी ने आखिरकार फोन का आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। Infinix Smart 5A को एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है। इसके अलावा इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है और 5000mAh की बैटरी है।

    Infinix Smart 5A की कीमत

    Infinix Smart 5A की कीमत 7,999 रुपये है लेकिन फ्लिपकार्ट पर ऑफर के तहत इसे 6,499 रुपये में बेचा जा रहा है। यह फोन एक ही वेरियंट 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज में मिलेगा। इसकी बिक्री शुरू हो गई है। इस फोन को जियो के ऑफर के साथ पेश किया गया है। ऑफर का लाभ उठाने के लिए ग्राहकों को प्राइमरी सिम जियो का इस्तेमाल करना होगा।

    विज्ञापन

    Infinix Smart 5A की स्पेसिफिकेशन

    फोन में एंड्रॉयड 11 आधारित XOS 7.6 दिया गया है। इस फोन में 6.52 इंच की IPS TFT एचडी प्लस डिस्प्ले है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 500 निट्स है। फोन में मीडियाटेक हीलियो A20 प्रोसेसर, 2 जीबी रैम और 32 जीबी तक की स्टोरेज है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Infinix Smart 5A का कैमरा

    कैमरे की बात करें तो इनफिनिक्स के इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें प्राइमरी लेंस 8 मेगापिक्सल का है, वहीं अन्य दो लेंस एआई सेंसर हैं। सेल्फी के लिए कैमरे में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ बोकेह, एमआई एचडीआर, AI 3D ब्यूटी मोड जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    Infinix Smart 5A की बैटरी

    फोन में 5000mAh की बैटरी है। इसके अलावा इसमें डुअल सिम सपोर्ट है। फोन में माइक्रो यूएसबी पोर्ट और 3.5mm का हेडफोन जैक भी है। इस बजट फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। फोन को तीन कलर में खरीदा जा सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें