अलर्ट: 27 सितंबर से इन स्मार्टफोन में नहीं चलेंगे जीमेल, यूट्यूब और गूगल अकाउंट
गूगल उन एंड्रॉयड स्मार्टफोन के लिए अपना सपोर्ट बंद कर रहा जिनमें एंड्रॉयड का वर्जन 2.3.7 या इससे कम वर्जन है। इसकी शुरुआत 27 सितंबर 2021 से हो जाएगी जिसके बाद ऐसे यूजर्स अपने फोन में गूगल ड्राइव, गूगल अकाउंट, जीमेल और यूट्यूब एक्सेस नहीं कर पाएंगे।

विस्तार
यदि आपके पास भी कोई पुराना एंड्रॉयड स्मार्टफोन है जो यह आपके लिए बहुत जरूरी खबर है। गूगल उन एंड्रॉयड स्मार्टफोन के लिए अपना सपोर्ट बंद कर रहा जिनमें एंड्रॉयड का वर्जन 2.3.7 या इससे कम वर्जन है। इसकी शुरुआत 27 सितंबर 2021 से हो जाएगी जिसके बाद ऐसे यूजर्स अपने फोन में गूगल ड्राइव, गूगल अकाउंट, जीमेल और यूट्यूब एक्सेस नहीं कर पाएंगे।
यूजर्स के फोन में कम-से-कम अब एंड्रॉयड का 3.0 Honeycomb वर्जन होना चाहिए, हालांकि गूगल ने यह भी राहत दी है कि पुराने वर्जन वाले यूजर्स ब्राउजर के जरिए अपने जीमेल अकाउंट को एक्सेस कर सकेंगे।
9to5Google ने एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है जो कि किसी यूजर्स को गूगल द्वारा भेजे गए ई-मेल का है। एंड्रॉयड वर्जन 2.3.7 और इससे कम वर्जन वाले यूजर्स को जीमेल लॉगिन करते समय username या password error का मैसेज मिल रहा है।
इस मेल में यूजर्स को चेतावनी दी गई है और कहा गया है कि वे अपने फोन को अपग्रेड करें। 27 सितंबर के बाद एंड्रॉयड के ऐसे वर्जन वाले सभी यूजर्स को गूगल के एप जैसे- जीमेल, यूट्यूब, गूगल मैप, यूट्यूब आदि में लॉगिन के दौरान एरर मिलेगा।
इसके अलावा यदि कोई यूजर्स उस फोन में गूगल का नया अकाउंट बनाएगा या फिर किसी नए अकाउंट से लॉगिन करेगा या फिर फैक्ट्री रीसेट करेगा, हर मामले में उसे एरर ही मिलेगा। इसके अलावा पुराने वर्जन वाले यूजर्स को गूगल अकाउंट का पासवर्ड बदलते समय भी एरर मिलेगा।
- Friendship Day 2021: इस फ्रेंडशिप डे ट्राई करें ये पांच नए एप, शायद ही पहले सुना होगा नाम
- Friendship Day 2021: इन गैजेट्स से मजबूत होगी दोस्ती की डोर, एक से बढ़कर एक हैं गैजेट
- ZTE Axon 30 5G: डिस्प्ले के अंदर कैमरे वाला स्मार्टफोन, यहां जानें इसके बारे में सबकुछ
- IPL के दौरान हो सकती है Vivo X70 Pro+, Vivo X70 Pro और Vivo X70 की लॉन्चिंग, कीमत हुई लीक