Telegram अपडेट: अब ग्रुप वीडियो कॉल में जुड़ सकते हैं 1000 लोग

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 02 Aug 2021 02:06 PM IST
सार

Telegram ने पिछले महीने ही ग्रुप वीडियो कॉलिंग का फीचर जारी किया है। बता दें कि व्हाट्सएप की नई प्राइवेसी पॉलिसी का टेलीग्राम का काफी फायदा मिलेगा।

विज्ञापन
Telegram updates its group video call capacity up to 1000 viewers also user can now zoom in
telegram

    विस्तार

    इंस्टैंट मैसेजिंग एप टेलीग्राम ने एक बड़ा अपडेट जारी किया है जिसके बाद अब टेलीग्राम के ग्रुप वीडियो कॉल में 1,000 लोग जुड़ सकेंगे। Telegram ने पिछले महीने ही ग्रुप वीडियो कॉलिंग का फीचर जारी किया है। बता दें कि व्हाट्सएप की नई प्राइवेसी पॉलिसी का टेलीग्राम का काफी फायदा मिलेगा।

    द वर्ज की रिपोर्ट में कहा गया है कि Telegram के ग्रुप वीडियो कॉल में 1000 व्यूअर्स जुड़ सकेंगे, हालांकि मेंबर्स के तौर पर अभी भी अधिकतम 30 लोग ही जुड़ सकेंगे। Telegram का कहना है कि वीडियो कॉल के दौरान किसी लेक्चर में व्यूअर्स के तौर पर हिस्सा ले सकेंगे।

    विज्ञापन

    अच्छी बात यह है कि व्यूअर्स हाई रिजॉल्यूशन में देखने का मौका मिलेगा। Telegram ने अपने एक बयान में कहा है कि यूजर्स अपना वीडियो रिकॉर्ड भी कर सकते हैं। यूजर्स वीडियो कॉल के दौरान जूम करने का भी मौका मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि इसी साल जून में टेलीग्राम ग्रुप वीडियो कॉल फीचर लॉन्च किया है। Telegram के इस नए अपडेट का फायदा मोबाइल और डेस्कटॉप यूजर्स उठा सकते हैं। Telegram के ग्रुप वीडियो कॉलिंग का मुकाबला फेसबुक मैसेंजर, व्हाट्सएप और एपल फेसटाइम से है। Telegram के ग्रुप वीडियो कॉल में यूजर्स को एनिमेटेड बैकग्राउंड और एनिमेटेड इमोजी का भी सपोर्ट मिलेगा। नए अपडेट में बॉट्स के लिए स्पेशल मीनू भी मिल रहा है।

    Telegram के इस नए अपडेट में एक और फीचर मिलेगा और वह यह है कि आप अपने ग्रुप ऑडियो कॉल को भी वीडियो कॉल में कंवर्ट कर सकते हैं। इसके लिए यूजर्स को ऑडियो कॉलिंग के दौरान कैमरा आइकन पर क्लिक करना होगा। वीडियो कॉल शुरू होने के बाद किसी एक ग्रुप मेंबर को पिन कर सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें