Exclusive: भारत में Huawei पेश करेगी प्रीमियम टैबलेट, मार्च के पहले सप्ताह में होगी लॉन्चिंग
मार्च के पहले सप्ताह में लॉन्च होगा हुवावे का टैबलेटमिलेगा स्टाइलस पेन का सपोर्ट20-25 हजार के बीच होगी कीमत

विस्तार
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुवावे जल्द ही अपना नया प्रीमियम टैबलेट लॉन्च करने वाली है। हुवावे के अपकमिंग टैबलेट की खासियों की बात करें तो इसमें हर्मन कार्डन का क्वॉड स्पीकर मिलेगा। इसके अलावा प्रीमियम डिजाइन के साथ बड़ी डिस्प्ले मिलेगी।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हुवावे के इस नए टैबलेट की कीमत 20-25 हजार रुपये के बीच होगी, हालांकि टैबलेट के मॉडल का अभी खुलासा नहीं हुआ है। हुवावे एम सीरीज के तहत इस टैब को लॉन्च करेगी।
हर्मन कार्डन की वजह से यूजर्स को ओपनी डायरेक्शनल ऑडियो का एक्पेरियंस मिलेगा। इसके अलावा कहा जा रहा है कि टैब में दमदार प्रोसेसर मिलेगा और स्टाइलस पेन का भी सपोर्ट होगा। टैब की बॉडी मेटल की होगी। ऐसे में हुवावे का सीधा मुकाबले एपल के नए आईपैड 10.2 से होगी। टैब की लॉन्चिंग मार्च के पहले सप्ताह में हो सकती है।
बता दें कि हुवावे ने हाल ही में अपना नया टैबलेट Huawei MatePad Pro 5G भी पेश किय है। हुवावे मैटपैड प्रो 5जी का सीधा मुकाबला एपल के आईपैड प्रो से है। हुवावे से इस टैबलेट के साथ मैग्नेटिक स्मार्ट कीबोर्ड और स्टाइलस हुवावे एम पेंसिल भी पेश किया गया है। MatePad Pro 5G के अलावा कंपनी ने MateBook X Pro 2020 लैपटॉप भी पेश किया है जिसमें इंटेल के 10वें जेनरेशन का प्रोसेसर दिया गया है।