11.5 इंच डिस्प्ले और छह स्पीकर के साथ Honor Pad X9 भारत में लॉन्च, कीमत 15 हजार से भी कम

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 30 Jul 2023 09:52 AM IST
सार

Honor Pad X9 में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर के साथ 7,250mAh बैटरी का सपोर्ट मिलता है।

विज्ञापन
Honor Pad X9 Launched in India with 2K Display and 6 Surround Speakers know Price and Specifications
Honor Pad X9 - फोटो : Honor

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड Honor ने अपने नए टैबलेट Honor Pad X9 को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह टैबलेट Honor Pad X8 का अपग्रेडेशन है, जिसे पिछली साल सितंबर में पेश किया गया था। नया टैबलेट बड़े और बेहतर डिस्प्ले और बड़ी बैटरी के साथ आता है। इसके साथ 11.5 इंच डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। नए टैब में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर के साथ 7,250mAh बैटरी का सपोर्ट मिलता है। चलिए जानते हैं टैब की कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    टैबलेट को स्पेस ग्रे कलर और सिंगल स्टोरेज में पेश किया गया है। इसके 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 14,599 रुपये है। यह वर्तमान में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और 2 अगस्त को अमेजन के माध्यम से देश में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। प्री-बुक करने वाले ग्राहकों को 500 रुपये की छूट और टैबलेट के लिए फ्री ऑनर फ्लिप कवर मिलेगा।

    विज्ञापन

    Honor Pad X9 में 11.5 इंच का 2K डिस्प्ले मिलता है, जो (2000x1200 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। टैब में एंड्रॉयड 13 आधारित MagicUI 7.1 दिया गया है। डिस्प्ले के साथ यूजर्स को मल्टी-विंडो, मल्टी-स्क्रीन सपोर्ट और थ्री-फिंगर स्वाइप जैसे फीचर्स मिलते हैं। प्रोसेसिंग की बात करें तो टैब के साथ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें