लॉन्चिंग से पहले Google Pixel 2 , Pixel 2 XL की कीमत और तस्वीरें लीक

गूगल के नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Google Pixel 2 और Google Pixel 2 XL की कीमत और तस्वीरें लॉन्चिंग से ठीक पहले लीक हो गई हैं। दोनों फोन की लॉन्चिंग बुधवार को होने वाली है। जाने-माने टिप्सटर इवान ब्लास ने गूगल पिक्सल 2 और गूगल पिक्सल 2 एक्सएल की तस्वीरें शेयर की है। वहीं एक रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि Google Pixel 2 और Google Pixel 2 XL को एचटीसी और एलजी ने तैयार किया है। फोन की लॉन्चिंग इवेंट भारतीय समयानुसार रात 9.30 बजे से शुरू होगी।
Google Pixel 2 और Google Pixel 2 XL कीमत और स्पेसिफिकेशन

लीक रिपोर्ट के मुताबिक पिक्सल 2 एक्सएल में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली स्कीन होगी। इसके अलावा पिक्सल 2 में 16:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले होगी। वहीं फोटो के मुताबिक डिस्प्ले के ऊपर और नीचे स्पीकर होंगे। वहीं दोनों फोन ब्लैक और व्हाइट कलर वेरियंट में पेश हो सकते हैं।
फोन की कीमत की बात करें तो ड्रॉयड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक पिक्सल 2 के 64 जीबी वेरियंट की कीमत 649 डॉलर यानी करीब 42,000 रुपये और 128 जीबी वेरियंट की कीमत 749 डॉलर यानी करीब 49,000 रुपये होगी। वहीं पिक्सल 2 एक्सएल के 64 जीबी वेरियंट की कीमत 849 डॉलर यानी करीब 55,750 रुपये और 128 जीबी वेरियंट की कीमत 949 डॉलर यानी करीब 62,250 रुपये होगी। दोनों फोन एंड्रॉयड 8.0 ओरियो के साथ लॉन्च हो सकते हैं।