अनलिमिटेड कॉलिंग की जगह 300 मिनट की लिमिट कर सकती है Jio, ये यूजर्स होंगे निशाने पर

amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
Mon, 02 Oct 2017 04:24 PM IST
विज्ञापन
Reliance Jio limiting Unlimited voice calling to 300 minutes per day
सांकेतिक तस्वीर

    रिलायंस जियो देश की इकलौती ऐसी कंपनी है जो अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग की सुविधा देती है। सितंबर 2016 में ही रिलायंस जियो की लॉन्चिंग के समय मुकेश अंबानी ने बता दिया था कि जियो की वॉयस कॉलिंग हमेशा के लिए फ्री होगी। टेलीकॉम सेक्टर की अन्य कंपनियां अनलिमिटेड कॉलिंग के नाम पर 300 मिनट प्रतिदिन की लिमिट देती हैं। हालांकि जियो के साथ ऐसा नहीं है। लेकिन अब कहा जा रहा है कि रिलायंस जियो भी अनलिमिटेड कॉलिंग को घटाकर 300 मिनट प्रतिदिन की लिमिट करने जा रही है।

    पढ़ें: चोरी-चोरी कौन देखता है आपकी WhatsApp प्रोफाइल फोटो?

    टेलीकॉम न्यूज वेबसाइट telecomtalk.info के मुताबिक, जियो की टीम ने यह पुष्टि की है कि कंपनी अनलिमिटेड कॉलिंग की जगह 300 मिनट प्रतिदिन की लिमिट कर देगी, हालांकि यह लिमिट सभी यूजर्स पर लागू नहीं होगी। यह कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए होगी।

    विज्ञापन

    ये यूजर्स होंगे निशाने पर

    सांकेतिक तस्वीर
    सांकेतिक तस्वीर

    कंपनी के एक सूत्र ने बताया कि जियो के कुछ यूजर्स अनलिमिटेड कॉलिंग का दुरुपयोग कर रहे हैं, जो कंपनी की नजर में आ चुके हैं। उदाहरण के तौर पर, कुछ यूजर्स जियो नेटवर्क का इस्तेमाल प्रमोशन के लिए कर रहे हैं। इस तरह वो यूजर्स निशाने पर हो सकते हैं जो जियो वॉयस कॉलिंग की इस्तेमाल प्रतिदिन 10 घंटे से ज्यादा कर रहे हैं। हालांकि यह बात भी बताई गई है कि लिमिट सिर्फ प्रतिदिन की होगी। अन्य कंपनियों की तरह 1200 मिनट प्रति सप्ताह की नहीं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें