Jio ने बदला अपना टैरिफ प्लान, अब 149 रुपए में भी मिलेगा अनलिमिटेड डेटा

amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
Mon, 02 Oct 2017 03:53 PM IST
विज्ञापन
Reliance Jio upgrade Rs 149 plan, now offers unlimited data

    रिलायंस जियो ने एक साल से ज्यादा का सफर तय कर लिया है। कंपनी लगातार अपने प्लान में बदलाव करती रही है। कंपनी बाजार में जियो फोन भी ला चुकी है, जिनका इस्तेमाल भी जल्द शुरू होने जा रहा है। कंपनी फेस्टिव सीजन को देखते हुए JioFi डिवाइस पर ऑफर भी चला रही है। इसके अलावा रिलायंस जियो ने अपने टैरिफ प्लान में कुछ बदलाव किए हैं।

    पढ़ें: चोरी-चोरी कौन देखता है आपकी WhatsApp प्रोफाइल फोटो?

    सबसे बड़ा बदलाव 149 रुपए वाले प्लान में किया गया है। 149 रुपए वाले प्लान में 2 जीबी 4जी इंटरनेट, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 300 एसएमएस और जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन दिया जाएगा। हालांकि 2 जीबी डेटा लिमिट (FUP) खत्म हो जाने के बाद भी आपकी इंटरनेट सर्विस जारी रहेगी। हालांकि इंटरनेट स्पीड 4जी से घटकर 64kbps की हो जाएगी, लेकिन इंटरनेट का इस्तेमाल फिर भी किया जा सकेगा।

    विज्ञापन

    पुराने 149 रुपए वाले प्लान में लिमिट खत्म हो जाने के बाद किसी प्रकार का डेटा नहीं दिया जा रहा था। बतातें चलें कि कंपनी की अधिकतर दूसरे प्लान में यह सुविधा मौजूद थी, लेकिन 149 रुपए वाले प्लान में ऐसा नहीं था। हालांकि अन्य प्लान में लिमिट खत्म हो जाने के बाद 128kbps की स्पीड मिलती है। रिलायंस जियो 19 रुपए से लेकर 1999 रुपए तक के प्लान की सुविधा देती है। इसमें सबसे ज्यादा कराया जाने वाला रिचार्स 399 रुपए का रहा है। इसमें 84 दिन के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग, 84 जीबी डेटा और अन्य सुविधाएं दी जाती हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें