कूलपैड कूल प्ले 6 की सेल आज, यह है भारत का सबसे सस्ता 6GB रैम वाला फोन

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Mon, 04 Sep 2017 10:52 AM IST
विज्ञापन
Coolpad Cool Play 6 goes to sale in India via flipkart with 6GB RAM
Coolpad Cool Play 6

    भारत के सबसे सस्ते 6 जीबी रैम वाले स्मार्टफोन कूलपैड कूल प्ले 6 की सेल आज से भारत में शुरू हो रही है। फोन की बिक्री आज से अमेजॉन इंडिया से होगी। यह फोन मई में चीन में लॉन्च हुआ था, उसके बाद कंपनी ने पिछले महीने भारत में इस लॉन्च किया था।

    कूलपैड कूल प्ले 6 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Coolpad Cool Play 6
    Coolpad Cool Play 6

    कूलपैड कूल प्ले 6 में 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x1920 पिक्सल है। फोन एंड्रॉयड नूगट के 7.1.1 वर्जन पर चलता है, हालांकि दिसंबर तक इस फोन में एंड्रॉयड ओ का अपडेट मिल जाएगा।

    विज्ञापन

    इस फोन में 1.4GHz का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 653 प्रोसेसर है। रैम की बात करें तो फोन में 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दी गई है। फोन में हाईब्रिड डुअल सिम स्लॉट है। वहीं फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसका अपर्चर f/2.0 है। कैमरे के साथ डुअल टोन, डुअल एलईडी फ्लैश लाइट भी है। कैमरा HDR और 4के वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसके अलावा फोन में 4G VoLTE, Wi-Fi, Bluetooth 4.0 और USB Type-C पोर्ट है। फोन में 4000mAh की बैटरी है जो कि कंपनी के दावे के मुताबिक 4500mah की बैटरी का परफॉर्मेंश देती है। कूल प्ले 6 की बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर 4 सितंबर से अमेजॉन से होगी। फोन गोल्ड और ब्लैक कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन की कीमत 14,999 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें