तेजी से फैल रहा 'लॉकी रैनसमवेयर' कर देता है कंप्यूटर लॉक, ये है बचने का तरीका

amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
Sun, 03 Sep 2017 02:12 PM IST
विज्ञापन
locky ransomware virus attack: Government issues alert, this is how to be Safe, Virus removal steps
ये रैनसमवेयर कंप्यूटर को लॉक कर देता है।

    जिस तरह तेजी से इंटरनेट का इस्तेमाल और इसपर निर्भरता बढ़ती जा रही है उसी प्रकार साइबर हमलों के मामले भी सामने आ रहे हैं। भारत भी मालवेयर और रैनसमवेयर के हमलों से अछूता नहीं रहा है। फिलहाल एक और 'लॉकी रैनसमवेयर' नाम का वायरस तेजी से फैल रहा है। ये रैनसमवेयर कंप्यूटर को लॉक कर देता है। फिर कंप्यूटर खोलने के लिए फिरौती की मांग की जाती है। भारत सरकार ने इसे लेकर चेतावनी भी जारी की है। इससे पहले, मई में भी बेहद शक्तिशाली रैनसमवेयर वायरस ‘वानाक्राई’ तेजी से फैलने लगा था।

    locky ransomware
    locky ransomware

    जानिए क्या है ‘लॉकी रैनसमवेयर’ और कैसे खुद को बचाएं

    ये रैनसमवेयर एक स्पैम ई-मेल में malicious.doc फाइल्स अटैचमेंट के रूप में भेजा जाता है। इस वायरस की चपेट में आए कंप्यूटर के लॉक हो जाने पर आधे बिटक्वाइन की फिरौती मांगी जाती है। यह करीब 1.5 लाख रुपये बैठती है। यहां हम आपको इससे बचने के लिए कुछ जरूरी स्टेप्स के बारे में बता रहे हैं।

    backup
    backup

    1. लगातार बनाते रहें बैकअप

    अपने कंप्यूटर या लेपटॉप के डेटा को बचाने के लिए हमेशा इसका बैकअप बनाकर रखें। सिर्फ कंप्यूटर ही नहीं, बल्कि किसी हार्ड ड्राइव में अलग से भी बैकअप बनाकर रखें। इस बैकअप को समय-समय पर अपडेट भी करते रहें।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें