Samsung Galaxy Tab S7+ की भारत में बंपर बिक्री, सभी ऑनलाइन चैनल से हुआ आउट ऑफ स्टॉक

Samsung Galaxy Tab S7+ को भारतीय ग्राहकों का बंपर साथ मिल रहा है। कंपनी के मुताबिक इसके सारे यूनिट्स भारत में बिक चुके हैं और अब यह आउट ऑफ स्टॉक हो गया है। बता दें कि सैमसंग ने 26 अगस्त से अपने Galaxy Tab S7 और Galaxy Tab S7+ की प्री-बुकिंग शुरू की थी। कंपनी के मुताबिक दोनों ही गैजेट्स को ग्राहकों का साथ मिल रहा है, लेकिन Galaxy Tab S7+ की बंपर बिक्री के कारण यह सभी ऑनलाइन चैनल से आउट ऑफ स्टॉक हो गया है। सैमसंग की तरफ से यह भी बताया गया है कि गैलेक्सी टैब S7 और गैलेक्सी टैब S7 + के लिए कंपनी को रिकॉर्ड प्री-रजिस्ट्रेशन मिला है।
Galaxy Tab S7 सीरीज की बिक्री अमेजन इंडिया पर सात सितंबर से शुरू है। कीमत की बात करें तो Galaxy Tab S7 के वाई-फाई वेरियंट की कीमत 55,999 रुपये, Galaxy Tab S7 LTE की कीमत 63,999 रुपये और S7+ LTE की कीमत 79,999 रुपये है।
सैमसंग Galaxy Tab S7 और Galaxy Tab S7 Plus दोनों टैब में एंड्रॉयड 10 का सपोर्ट दिया गया है। इनमें से Galaxy Tab S7 में 11 इंच की WQXGA एलटीपीएस टीएफटी डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। वहीं Galaxy Tab S7+ में 12.4 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी गई है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है।
दोनों टैबलेट में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 865+ प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही इनमें 8 जीबी रैम और 256 जीबी की स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को मेमोरी कार्ड की मदद से एक टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। दोनों टैब में डुअल रियर कैमरा दिया गया है जिनमें से एक लेंस 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।
Galaxy Tab S7 में 8000mAh की बैटरी और Galaxy Tab S7+ में 10090mAh की बैटरी दी गई है जिसके साथ 45W की फास्ट चार्जिंग भी मिलती है। कनेक्टिविटी के लिए दोनों टैब में 5G, 4G, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ v5.0, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। दोनों टैब में अपग्रेडेड एस पेन मिलेगा जिसके साथ एयर गेस्चर का सपोर्ट है। टैब एस7 में रियर माउंटेड और एस7 प्लस में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।
- Android 11 का इंतजार हुआ खत्म, इन स्मार्टफोन्स में मिल रहा है अपटेड, जानें कैसे करें इंस्टॉल
- लॉन्च से पहले ही Motorola Razr 5G के फीचर्स हुए लीक, जानें कैसा होगा इसका डिजाइन
- फर्जी शॉपिंग वेबसाइट और एप्स से सावधान, इन 5 वजहों से ऑनलाइन ऑर्डर करना पड़ सकता है भारी
- Realme ने अपने Narzo 10 और Narzo 10A में दिया सॉफ्टवेयर अपडेट, इस तरह करें चेक