Blurams ने भारत में लॉन्च किया स्मार्ट सिक्योरिटी कैमरा, चेहरा पहचानने में है माहिर

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 13 Nov 2019 04:54 PM IST
blurams launches its first Smart Security Camera in India with Facial Recognition Feature Dome Pro
blurams Dome Pro - फोटो : amar ujala

    इंटेलीजेंट इमेजिंग टेक्नोलॉजी, उत्पाद, सेवाएं और प्लेटफॉर्म देने वाली कंपनी ब्लूरैम्स (Blurams) ने भारत में अपना पहला स्मार्ट सिक्योरिटी कैमरा ब्लूरैम्स डोम प्रो पेश करने की घोषणा की है। ब्लूरैम्स डोम प्रो कैमरे में चेहरे की पहचानने की तकनीक यानी फेशियल रिकॉग्निशन है। इस फीचर की मदद से आप अपने उन दोस्तों और परिवार के सदस्यों का डाटाबेस बना सकते हैं जो अक्सर आपके घर पर आते हैं। ब्लूरैम्स डोम प्रो की कीमत 4,999 रुपये है और इसकी बिक्री अमेजन इंडिया से हो रही है।

    ये भी पढ़ेंः Facebook चुपके से कर रहा आपके फोन के कैमरे का इस्तेमाल, देखें वीडियो

    ब्लूरैम्स डोम प्रो की स्पेसिफिकेशन

    ब्लूरैम्स डोम प्रो सिक्योरिटी कैमरे में बिल्टइन ब्लूटूथ चिप भी लगा है जिसके जरिए इस कैमरे को एंड्रॉयड और आईफोन दोनों के साथ कनेक्ट किया जा सकता है। इस कैमरे की रिकॉर्डिंग को कंपनी के एक एप के जरिए देखा जा सकता है। इसमें टू-वे ऑडियो भी है यानी आप अपने फोन में मौजूद एप के जरिए कैमरे से बात भी कर सकते हैं। इसमें मोशन डिटेक्शन और नाइट मोड भी दिया गया है।

    ये भी पढ़ेंः BSNL अपने यूजर्स को देगा 2GB डाटा प्रतिदिन के साथ कॉलिंग की सुविधा, ये हैं रिचार्ज प्लान्स

    ब्लूरैम्स डोम प्रो के साथ 128जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड, आजीवन 24 घंटे की मुफ्त क्लाउड स्टोरेज सेवाएं मिलेंगी। इसमें सायरन अलार्म भी है जो किसी अनजान के घर में घुसने पर बजता है। ब्लूरैम्स डोम प्रो कैमरा रात के वक्त 8 आईआर- एलईडी के साथ 8 मीटर तक की दूरी कवर करता है, ये आईआर—एलईडी कम रोशनी के दौरान खुद ऑन हो जाते हैं ताकि आप अंधेरे में भी किसी को कैमरे में देख सकते हैं। यह सिक्योरिटी कैमरा एलेक्सा और गूगल असिस्टेंट के साथ काम करता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें