Asus ने दो डिस्प्ले के साथ भारत में लॉन्च किए दो नए लैपटॉप, 32GB रैम से हैं लैस

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 14 Apr 2021 02:08 PM IST
सार

Asus ZenBook Duo 14 (UX482) की शुरुआती कीमत 99,990 रुपये है, जबकि Asus ZenBook Pro Duo 15 OLED (UX582) की कीमत 2,39,990 रुपये है।

विज्ञापन
Asus ZenBook Duo 14 and ZenBook Pro Duo 15 OLED laptop launched in India With ScreenPad Plus Secondary Display
Asus ZenBook Duo 14 - फोटो : amarujala

    विस्तार

    आसुस इंडिया ने जेनबुक सीरीज के दो लैपटॉप को भारत में लॉन्च कर दिया है जिनमें Asus ZenBook Duo 14 और ZenBook Pro Duo 15 OLED शामिल हैं। दोनों लैपटॉप में डुअल डिस्प्ले है जिसे स्क्रीनपैड प्लस नाम दिया गया है। ZenBook Duo 14 में 11वें जेनरेशन का इंटेल कोर प्रोसेसर है, जबकि ZenBook Pro Duo 15 OLED में 10वें जेनरेशन का इंटेल कोर प्रोसेसर है जिसके साथ Nvidia GeForce RTX 3070 ग्राफिक्स भी है।

    Asus ZenBook Duo 14, ZenBook Pro Duo 15 OLED की कीमत

    Asus ZenBook Duo 14 (UX482) की शुरुआती कीमत 99,990 रुपये है, जबकि Asus ZenBook Pro Duo 15 OLED (UX582) की कीमत 2,39,990 रुपये है। ZenBook Duo 14 की बिक्री आज यानी 14 अप्रैल से शुरू हो गई है जबकि ZenBook Pro Duo 15 OLED की बिक्री अगले महीने से अमेजन, फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन स्टोर से शुरू होगी।

    विज्ञापन

    Asus ZenBook Duo 14 की स्पेसिफिकेशन

    Asus ZenBook Duo 14 में 14 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1920x1080 पिक्सल है। डिस्प्ले के साथ LED बैकलाइट भी है और इसकी ब्राइटनेस 400 निट्स है। इसमें 12.65 इंच की मुड़ने लायक दूसरी डिस्प्ले है जिसे स्क्रीनपैड प्लस नाम दिया गया है। इसका रिजॉल्यूशन 1920x515 पिक्सल है। इसके साथ स्टाइलस का भी सपोर्ट है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    लैपटॉप में विंडोज 10 होम मिलेगा। इसमें इंटेल कोर i7-1156G7 प्रोसेसर, Nvidia GeForce MX450 GPU ग्राफिक्स, 16GB तक LPDDR4x रैम और 1TB तक की स्टोरेज है। कनेक्टिविटी के लिए Asus ZenBook Duo 14 में दो थंडरबोल्ट 4 पोर्ट्स, एक यूएसबी 3.2 Gen 2 टाईप-ए पोर्ट, एक HDMI 1.4 और एक 3.5mm का हेडफोन जैक है।

    इसके अलावा लैपटॉप में Wi-Fi 6 और ब्लूटूथ v5.0 है। इस लैपटॉप में हार्मन कार्डन का स्पीकर और कोर्टाना सपोर्ट के साथ माइक्रोफोन भी है। इसमें एआई आधारित न्वाइज कैंसिलेशन भी है। इसमे 70Wh की बैटरी है जिसे लेकर 17 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है।

    Asus ने दो डिस्प्ले के साथ भारत में लॉन्च किए दो नए लैपटॉप, 32GB रैम से हैं लैस

    Asus ZenBook Pro Duo 15 की स्पेसिफिकेशन

    Asus ZenBook Pro Duo 15 में 15.6 इंच की OLED 4K UHD नैनोएज टच डिस्प्ले है जिसकी ब्राइटनेस 400 निट्स है। इसे TUV Rheinland का सर्टिफिकेशन भी मिला है। इसकी दूसरी स्क्रीन 14.1 इंच की है जिसका रिजॉल्यूशन 3840x1100 पिक्सल है। इसमें इंटेल कोर i9-10980HK प्रोसेसर, 32GB DDR4 रैम और 1TB की SSD स्टोरेज है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें दो थंडरबोल्ट जेन 2 टाईप-ए पोर्ट, HDMI 2.1 और हेडफोन जैक है। इसमें Wi-Fi 6 और ब्लूटूथ v5.0 भी है। इसमें 92Wh की बैटरी है और इसका वजन 2.34 किलोग्राम है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें