अगले सप्ताह शाओमी भारत में लॉन्च करेगी Mi QLED TV 4K का 75 इंच मॉडल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 14 Apr 2021 12:48 PM IST
सार

फीचर्स की बात करें तो Mi QLED TV 75 में QLED स्क्रीन मिलेगी और एंड्रॉयड 10 मिलेगा।

विज्ञापन
Mi QLED TV 4K 75 Inch Television launch in India on April 23 xiaomi tweets
Mi QLED TV 4K 75 - फोटो : amarujala

    विस्तार

    शाओमी ने अपनी Mi QLED TV 4K टीवी सीरीज के नए वेरियंट की भारत में लॉन्चिंग को कंफर्म कर दिया है। Mi QLED TV 4K का 75 इंच वाला मॉडल 23 मार्च को लॉन्च होगा। Mi QLED TV 4K 75 शाओमी का भारतीय बाजार में सबसे महंगा टीवी होगा। शाओमी ने अपने इस अपकमिंग टीवी के बारे में ट्वीट करके जानकारी दी है।

    बता दें कि शाओमी ने हाल ही में एमआई टीवी के अलावा रेडमी स्मार्ट टीवी को भारत में पेश किया है। Mi QLED TV 4K 75 के फीचर्स पिछले साल दिसंबर में लॉन्च हुए Mi QLED TV जैसे ही होंगे। 23 मार्च को भारत में शाओमी एमआई Mi 11X सीरीज के स्मार्टफोन भी लॉन्च कर रही है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: Mi QLED TV 4K 55 inch Review: किफायती QLED स्मार्ट टीवी की तलाश होगी पूरी

    Mi QLED TV 4K के 75 इंच वाले वेरियंट की कीमत के बारे में शाओमी ने कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसकी कीमत 1,50,000 रुपये से कम ही होगी। फीचर्स की बात करें तो Mi QLED TV 75 में QLED स्क्रीन मिलेगी और एंड्रॉयड 10 मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    टीवी के साथ गूगल असिस्टेंट का भी एक्सेस मिलेगा। इसके अलावा इसमें Dolby विजन एचडीआर और Dolby एटमॉस ऑडियो भी है। इस टीवी के फीचर्स काफी हद तक Mi QLED TV 4K 55 वाले ही हैं। भारतीय बाजार में यह कंपनी का पहला QLED टीवी है।

    नए टीवी में PatchWall, Mi Home एप जैसे फीचर्स मिल सकते हैं जिसे हाल ही में रेडमी टीवी में देखा गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शाओमी ने 2018 में भारत में अपना पहला टीवी लॉन्च किया था और महज तीन साल में कंपनी ने 60 लाख से अधिक टीवी बेचे हैं। भारतीय स्मार्ट टीवी बाजार में शाओमी की हिस्सेदारी 25 फीसदी है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें