Apple ने लॉन्च किए नए आईपैड एयर और आईपैड मिनी, शुरुआती कीमत 34,900 रुपये

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 18 Mar 2019 07:22 PM IST
विज्ञापन
Apple launched All-New iPad Air and iPad mini with pencil support
new iPad Air - फोटो : apple

    टेक्नोलॉजी की दिग्गज कंपनी ऐप्पल ने सोमवार को आईपैड एयर और आईपैड मिनी का विस्ता करते हुए नए आईपैड एयर और आईपैड मिनी पेश किए हैं। नए आईपैड एयर में जहां 10.5 इंच की डिस्प्ले दी गई है, वहीं आईपैड मिनी को 7.9 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है। दोनों आईपैड में ऐप्पल का लेटेस्ट A12 बायोनिक प्रोसेसर दिया गया है और साथ ही दोनों में ऐप्पल की पेंसिल का भी सपोर्ट है।

    Apple ने लॉन्च किए नए आईपैड एयर और आईपैड मिनी, शुरुआती कीमत 34,900 रुपये

    iPad Air की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    iPad Air की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 10.5 इंच की डिसप्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2224×1668 पिक्सल है। यह आईपैड 64 जीबी और 256 जीबी के दो स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। नया आईपैड एयर गोल्ड, सिल्वर और स्पेस ग्रे कलर वेरियंट में उपलब्ध है। इसके अलावा इस आईपैड में टच आईडी होम बटन, हेडफोन जैक और लाइटेनिंग चार्जिंग पोर्ट है। इसमें ऐप्पल पेंसिल का भी सपोर्ट है। इसका वजन 456 ग्राम है और यह 6.1mm पतला है। नए आईपैड एयर के वाई-फाई मॉडल की शुरुआती कीमत 44,900 रुपये है और वाई-फाई + सेलुलर मॉडल की कीमत 55,900 रुपये है। इसके लिए कंपनी ने स्मार्ट की-बोर्ड भी पेश किया है जिसकी कीमत 13,900 रुपये है और इसमें 30 भाषाओं का सपोर्ट है।

    विज्ञापन
    Apple ने लॉन्च किए नए आईपैड एयर और आईपैड मिनी, शुरुआती कीमत 34,900 रुपये

    iPad Mini की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    आईपैड मिनी में 7.9 इंच की डिस्प्ले है और इसमें भी ए12 बायोनिक चिपसेट है। इसमें भी ऐप्पल पेंसिल का सपोर्ट है और यह 64 जीबी व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट में उपलब्ध है। इसके कलर वेरियंट की बात करें तो इसे आप सिल्वर, स्पेस ग्रे और गोल्ड कलर में खरीद सकते हैं। बता दें कि ऐप्पल पेंसिल आपको अलग से खरीदना होगा जिसकी कीमत 8,500 रुपये है। आईपैड मिनी के वाई-फाई मॉडल की शुरुआती कीमत 34,900 रुपये और वाई-फाई + सेलुलर मॉडल की कीमत 45,900 रुपये है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें