शाओमी ने लॉन्च किया Redmi 7, कीमत 7,500 रुपये से भी कम

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने शाओमी ने घरेलू बाजार में अपना नया स्मार्टफोन रेडमी 7 (Redmi 7) लॉन्च किया है जो कि पिछले साल लॉन्च हुए रेडमी 6 का अपग्रेडेड वर्जन है। रेडमी 7 शाओमी का एक नया बजट फोन है जिसमें 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली डिस्प्ले के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित MIUI 10 मिलेगा। तो चलिए रेडमी 7 के बारे में विस्तार से जानते हैं।

रेडमी 7 की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में डुअल नैनो सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित MIUI 10 है। इसके अलावा फोन में 6.26 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1520 पिक्सल है। फोन की डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है।

रेडमी 7 में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर है जिसकी क्लॉक स्पीड 1.8GHz है। यह फोन 2GB,3GB और 4GB रैम और 16, 32 और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। स्टोरेज को मेमोरी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G VoLTE,वाई-फाई 5.0, जीपीएस, यूएसबी और 3.5एमएम का हेडफोन जैक है। फोन में 4000एमएएच की बैटरी दी गई है।