Ambrane ने कम कीमत में लॉन्च की प्रीमियम डिजाइन वाली स्मार्टवॉच
Ambrane Wise Roam 2 एक स्टाइलिश और प्रीमियम स्मार्टवॉच है। इसमें 1.39 इंच की डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा एंब्रेन की इस वॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग भी दी गई है।

विस्तार
घरेलू कंपनी Ambrane ने अपनी नई स्मार्टवॉच Ambrane Wise Roam 2 को बाजार में उतार दिया है। Ambrane Wise Roam 2 एक स्टाइलिश और प्रीमियम स्मार्टवॉच है। इसमें 1.39 इंच की डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा एंब्रेन की इस वॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग भी दी गई है।
Ambrane Wise Roam 2 की बैटरी को लेकर 10 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। Ambrane Wise Roam 2 को चार प्रीमियम कलर में पेश किया गया है जिनमें ब्लैक, ग्रे, ब्लू और ग्रीन शामिल हैं।
Ambrane Wise Roam 2 की कीमत 1,499 रुपये रखी गई है। एंब्रेन की इस वॉच की बिक्री फ्लिपकार्ट और कंपनी की साइट से शुरू हो गई है। Ambrane Wise Roam 2 के साथ एक साल की वारंटी भी मिल रही है।
Ambrane Wise Roam 2 के साथ IPS LCD स्क्रीन मिलती है जिसका रिजॉल्यूशन 240*240 पिक्सल है। एंब्रेन की इस वॉच से आप सीधे कॉलिंग कर सकते हैं। आप कॉल रिसीव भी कर सकते हैं और किसी को कॉल कर भी सकते हैं।
Ambrane Wise Roam 2 में कॉलिंग के लिए माइक्रोफोन और स्पीकर भी है। वॉच के साथ 100+ क्लाउड आधारित वॉच फेसेज मिलेंगी। हेल्थ फीचर्स के तौर पर इस वॉच में 100+ स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं। इसके अलावा इसमें ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटरिंग के लिए SpO2 सेंसर, हार्ट रेट सेंसर, ब्लड प्रेशर मॉनिटर, ब्रिद मोड, स्लीप मोड, पीरियड ट्रैकिंग आदि शामिल हैं।
Ambrane Wise Roam 2 को वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IP68 की रेटिंग भी मिली है। Wise Roam 2 के साथ अमेजन एलेक्सा और एपल सिरी दोनों का सपोर्ट है। वॉच से आप फोन के कैमरे और म्यूजिक को भी कंट्रोल कर सकते हैं।
- Lexar ने भारत में लॉन्च किया 512GB तक का एक्सटर्नल SSD कार्ड, मिलेगी 1750Mbps तक की स्पीड
- Asus Zenbook 14 Flip Unboxing: कैसा है 360 डिग्री रोटेटिंग और टच स्क्रीन वाला लैपटॉप? देखें डिजाइन और फीचर्स
- Apple Store: भारत में स्टोर तो खुल गया लेकिन फायदा ऑनलाइन iPhone खरीदने में ही है, जानें कारण
- एमोलेड डिस्प्ले के साथ Fastrack Revoltt FS1 Pro भारत में लॉन्च, मिली IP68 की रेटिंग