Amazon Sale: मात्र 3,232 रुपये में खरीदें 32 इंच का यह Smart TV

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 12 Oct 2020 05:59 PM IST
Amazon great India festival sale 2020 buy Shinco 32 inch Smart tv at only rs 3232 on 18th October 2020
Shinco 32 inch Smart tv at only rs 3232 - फोटो : AMAR UJALA

    यदि आप भी स्पीकर की कीमत में स्मार्ट टीवी की खरीदने का सपना देख रहे थे तो यह आपका यह सपना पूरा होने वाला है। 17 अक्तूबर से शुरू होने वाली अमेजन की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में आपको महज 3,232 रुपये में 32 इंच का स्मार्ट टीवी खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं इस ऑफर के बारे में विस्तार से...

    Shinco
    Shinco - फोटो : AMAR UJALA

    भारतीय टीवी ब्रांड Shinco ने अमेजन की सेल के लिए खास ऑफर का एलान किया है जिसके तहत कंपनी का 32 इंच का स्मार्ट टीवी महज 3,232 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस टीवी का मॉडल नंबर SO328AS है और इसकी फ्लैश सेल का आयोजन 18 अक्तूबर के अमेजन पर किया जाएगा, हालांकि कंपनी ने फ्लैश सेल का समय नहीं बताया है।

    shinco tv
    shinco tv - फोटो : AMAR UJALA

    Shinco के इस 32 इंच वाले स्मार्ट टीवी मे एंड्रॉयड 8 का सपोर्ट है। इसके अलावा इसमें A+ ग्रेड पैनल, HRDP डिस्प्ले टेक्नोलॉजी, 1 जीबी रैम और 8 जीबी की स्टोरेज है। इस टीवी में 20 वॉट का स्पीकर और ब्लूटूथ भी है। इसमें 3 HDMI और 2 USB पोर्ट के साथ A-53 क्वॉडकोर प्रोसेसर है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें