Snokor iRocker Gods भारत में हुआ लॉन्च, 1,999 रुपये है कीमत

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 12 Oct 2020 04:39 PM IST
Snokor iRocker Gods TWS Launched in India at Rs 1,999
Snokor iRocker Gods - फोटो : AMAR UJALA

    इनफिनिक्स के नए ऑडियो ब्रांड Snokor ने भारतीय बाजार में ट्रू वायरलेस ईयरफोन की नई सीरीज iRocker पेश की है जिसके तहत कंपनी ने iRocker Gods नाम से एक ईयरपॉड लॉन्च किया है। iRocker Gods देखने में एपल के एयरपॉड जैसा ही है। इसकी चार्जिंग केस की डिजाइन भी एपल एयरपॉड जैसी है। बता दें कि iRocker सीरीज का यह दूसरा ईयरपॉड है। इससे पहले कंपनी ने iRocker Stix को पेश किया है।

    Snokor iRocker Gods की कीमत

    कंपनी ने अपने इस ट्रू वायरलेस ईयरपॉड iRocker Gods की कीमत 1,999 रखी है। इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट से 15 अक्तूबर से होगी। इस ईयरपॉड का मुकाबला शाओमी के Redmi 2C से है जिसकी कीमत 1,299 रुपये है।

    Snokor iRocker Gods की स्पेसिफिकेशन

    iRocker Gods में 13mm के डायनेमिक ड्राइवर का इस्तेमाल किया गया है जिसे लेकर कंपनी ने शानदार बास का दावा किया है। प्रत्येक बड्स का वजन 4.2 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.0 का सपोर्ट दिया है और साथ ही कंपनी ने कहा है कि केस से निकालते ही यह बड्स कनेक्ट हो जाएगा। स्वेट और वाटरप्रूफ के लिए इसे IPX5 की रेटिंग मिली है।

    गेमिंग के लिए इसमें अलग से लो लैटेसी मोड दिया गया है। इसके अलावा इसमें एपल सिरी और गूगल असिस्सेंट का भी सपोर्ट दिया गया है। प्रत्येक बड्स में 35mAh की बैटरी है जिसे लेकर चार घंटे के प्लेबैक का दावा है, जबकि केस में 500mAh की बैटरी है जो 18 घंटे का बैकअप देती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें