Amazon Flipkart sale: लैपटॉप खरीदते समय इन छह चीजों को ना करें नजरअंदाज

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 12 Oct 2020 12:44 PM IST
6 things to keep in mind while buying a new laptop in Amazon Flipkart sale
things to keep in mind while buying a new laptop - फोटो : pixabay

    फ्लिपकार्ट पर जहां 16 अक्तूबर से बिग बिलियन डेज सेल की शुरुआत हो रही है, वहीं अमेजन इंडिया पर 17 अक्तूबर से ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल शुरू हो रहा है। इन दोनों सेल में इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर 70 फीसदी तक की छूट मिलेगी। आप में से कई लोग ऐसे होंगे जिन्हें स्मार्टफोन खरीदना होगा, किसी को टीवी खरीदना होगा और किसी को लैपटॉप खरीदना होगा। अब यदि आप लैपटॉप खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है, क्योंकि इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे कि लैपटॉप खरीदते समय किन-किन बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। आइए जानते हैं...

    laptop
    laptop - फोटो : laptop

    किस काम के लिए चाहिए लैपटॉप

    यह काफी महत्वपूर्ण सवाल है कि आखिर आप लैपटॉप किस काम के लिहाज से खरीद रहे हैं। यदि आप गेमिंग के हिसाब से लैपटॉप खरीद रहे हैं तो आपको दमदार हार्डवेयर, अधिक स्टोरेज और मेमोरी वाले लैपटॉप खरीदना चाहिए। यदि आप ऑफिस के काम, ऑनलाइन क्लास और ब्राउजिंग के लिए लैपटॉप लेना चाहते हैं तो आपका काम कम स्टोरेज और कम पावर वाले हार्डवेयर से भी चल जाएगा। अपनी जरूरत के हिसाब से रैम और स्टोरेज का भी ख्याल रखें।

    Amazon Flipkart sale: लैपटॉप खरीदते समय इन छह चीजों को ना करें नजरअंदाज

    आपका बजट क्या है

    जरूरत के हिसाब से आपको अपना बजट देखना चाहिए, क्योंकि कम जरूरत के लिए अधिक पैसे खर्च करने का कोई तर्क नहीं होता। यदि आपकी जरूरत ऑफिस के काम, ऑनलाइन क्लास और ब्राउजिंग की है तो आपको 25,000 से 30,000 रुपये की रेंज में अच्छे लैपटॉप मिल जाएंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें