Amazon vs Flipkart Sale: कहां मिल रहा बढ़िया ऑफर, किन-किन प्रोडक्ट पर है बंपर छूट
इस सेल में कैमरे पर 60 फीसदी तक की छूट मिलेगी। इसके अलावा ट्राइपॉड, हेडफोन और स्पीकर पर भी 60 फीसदी तक की छूट मिलेगी। SBI कार्ड धारक को 10 फीसदी की इंस्टैंट छूट मिलेगी।

विस्तार
Amazon की प्राइम डे सेल हाल ही में खत्म हुई है और अब पांच अगस्त यानी आज से ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल सेल शुरू हो गई है। आज से ही फ्लिपकार्ट की बिग सेविंग डेज सेल की शुरुआत भी हुई है जो कि नौ अगस्त तक चलेगी यानी अगले पांच दिनों तक देश की दो बड़ी ई-कॉमर्स साइट पर दो सबसे बड़ी सेल का आयोजन है। अब सवाल यह है कि अमेजन पर बढ़िया ऑफर मिल रहा या फिर फ्लिपकार्ट पर? आइए जानने की कोशिश करते हैं...
अमेजन ग्रेड फ्रीडम फेस्टिवल सेल के ऑफर्स
अमेजन की इस पांच दिन की सेल में मोबाइल और एसेसीरीज पर 40 फीसदी और इलेक्ट्रॉनिक आइटम पर 60 फीसदी की छूट मिलेगी। इस सेल में टीवी पर 55 फीसदी की छूट मिलेगी। वहीं SBI कार्ड होल्डर को कैशबैक रिवार्ड मिलेगा। इस सेल में कैमरे पर 60 फीसदी तक की छूट मिलेगी। इसके अलावा ट्राइपॉड, हेडफोन और स्पीकर पर भी 60 फीसदी तक की छूट मिलेगी। SBI कार्ड धारक को 10 फीसदी की इंस्टैंट छूट मिलेगी।
यदि आपकी प्लानिंग कोई नया लैपटॉप खरीदने की है तो आपको 30 हजार रुपये तक की छूट मिल सकती है, वहीं यदि आप प्रिंटर या अन्य एक्सेसीरीज खरीदते हैं तो आपको 30 फीसदी की छूट मिलेगी। स्मार्टवॉच, वाई-फाई राउटर, मेमोरी कार्ड, स्मार्ट सिक्योरिटी कैमरा आदि को 60 फीसदी छूट के साथ खरीदा जा सकेगा। अमेजन ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल सेल में 40 फीसदी की छूट स्मार्टफोन और एक्सेसीरीज पर मिलेगी, जबकि अमेजन प्राइम मेंबर्स को तीन महीने के लि नो कॉस्ट ईएमआई का विकल्प मिलेगा। हाल ही में लॉन्च हुए OnePlus Nord 2, OnePlus Nord CE 5G, Samsung M21 2021, iQoo Z3 5G को भी कई ऑफर्स के साथ खरीदा जा सकेगा।
फ्लिपकार्ट की बिग सेविंग डेज सेल में एक्सिस बैंक और ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड पर 10 फीसदी का इंस्टैंट कैशबैक मिलेगा। वहीं इलेक्ट्रॉनिक आइटम और एक्सेसीरीज पर 80 फीसदी तक की छूट मिलेगी। इसके अलावा टीवी और अप्लायंस पर 75 फीसदी की छूट मिलेगी।
फ्लिपकार्ट की इस सेल में Asus ROG Phone 3 को 39,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा, जबकि फिलहाल इसकी शुरुआती कीमत 46,999 रुपये है। मतलब फ्लिपकार्ट की इस सेल में इस फोन पर आपको 7,000 रुपये की छूट मिलेगी। वहीं Motorola Razr 74,999 रुपये की जगह महज 54,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
Moto G40 Fusion फ्लिपकार्ट की सेल में 13,499 रुपये में मिलेगा, जबकि इसकी बाजार कीमत फिलहाल 14,499 रुपये है। वहीं Moto G60 को 1,000 रुपये की छूट के साथ 16,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। Infinix Hot 10S को 500 रुपये की छूट के साथ 9,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
Samsung Galaxy Buds Live को सेल में 5,990 रुपये में खरीदने का मौका मिलेगा, इसकी एमआरपी 15,990 रुपये है। iPhone 12 mini 64GB वेरियंट को 59,999 रुपये में खरीदनने का मौका मिलेगा। इसकी एमआरपी 69,900 रुपये है।
- LG Gram सीरीज के लैपटॉप भारत में हुए लॉन्च, 80W तक की बैटरी से हैं लैस
- उपलब्धि: भारत में नौ महीने में 20 लाख लोगों ने खरीदा यह स्मार्टफोन, शुरुआती कीमत 7999 रुपये
- WhatsApp: क्या आपको भी कोई किसी भी ग्रुप में कर देता है एड, ऐसे करें सेटिंग, कोई कुछ नहीं कर पाएगा
- Realme MagDart वायरलेस चार्जर हुआ लॉन्च, एपल MagSafe का है कॉपी