WhatsApp: क्या आपको भी कोई किसी भी ग्रुप में कर देता है एड, ऐसे करें सेटिंग, कोई कुछ नहीं कर पाएगा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 04 Aug 2021 01:29 PM IST
सार

डिफॉल्ट रूप से व्हाट्सएप में ग्रुप में एड करने की सेटिंग ‘Everyone' होती है लेकिन आप इसे बदल सकते हैं जिसके बाद कोई भी आपको किसी भी व्हाट्सएप ग्रुप में आपकी इजाजत के बिना एड नहीं कर पाएगा।

विज्ञापन
whatsapp group Does anyone add you in any group, do the setting like this
whatsapp privacy - फोटो : amarujala

    विस्तार

    एक साथ कई सारे दोस्तों और परिवार के सदस्यों से जुड़ने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप एक बढ़िया माध्यम है, लेकिन यह ग्रुप तब एक मुसीबत बन जाता है जब कोई भी आपको किसी भी ग्रुप में एड कर देता है। उसके बाद ग्रुप में तमाम तरह के ऑफर और प्रमोशन वाले मैसेज शेयर किए जाने लगते हैं। ऐसे ग्रुप आपकी इजाजत के बिना बनाए जाते हैं और आपकी इजाजत के बिना आपको एड किया जाता है। फालतू के ग्रुप में एड होने से बचने के लिए WhatsApp ने कुछ सुविधाएं दी हैं, जिनका इस्तेमाल बहुत ही कम लोग करते हैं। आज हम आपको एक टिप्स बताएंगे जिसकी मदद से आप खुद को किसी भी व्हाट्सएप ग्रुप में एड किए जाने से बचा सकेंगे।

    WhatsApp ग्रुप में एड होन से कैसे बचें?

    यदि आपको भी कोई भी किसी भी व्हाट्सएप ग्रुप में एड कर देता है और इससे आप परेशान हैं तो एक सेटिंग से आपकी समस्या दूर हो सकती है। डिफॉल्ट रूप से व्हाट्सएप में ग्रुप में एड करने की सेटिंग ‘Everyone' होती है लेकिन आप इसे बदल सकते हैं जिसके बाद कोई भी आपको किसी भी व्हाट्सएप ग्रुप में आपकी इजाजत के बिना एड नहीं कर पाएगा।

    विज्ञापन

    सबसे पहले WhatsApp को ओपन करें।

    • अब राइट साइड में ऊपर की ओर दिख रहे तीन डॉट पर क्लिक करें।
    • अब सेटिंग पर क्लिक करके अकाउंट पर क्लिक करें।
    • अब Privacy में जाएं और Groups के विकल्प पर क्लिक करें।
    • अब आपको पहले से Everyone दिखेगा जिसपर क्लिक करने के बाद Everyone के साथ दो अन्य विकल्प My Contacts और My Contacts Except मिलेंगे।
    • Everyone सेलेक्ट करने पर कोई भी आपकी इजाजत के बिना आपको ग्रुप में एड कर पाएगा।
    • My Contact सेलेक्ट करने पर सिर्फ वही लोग आपको किसी व्हाट्सएप ग्रुप में एड कर पाएंगे जो आपकी कॉन्टेक्ट लिस्ट में होंगे।
    • My Contacts Except सेलेक्ट करने पर आप उनलोगों को सेलेक्ट कर सकते हैं जो आपको ग्रुप में एड कर सकते हैं। इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद आप जिन्हें चुनेंगे सिर्फ वही लोग आपको किसी ग्रुप में एड कर सकेंगे।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें