LG Gram सीरीज के लैपटॉप भारत में हुए लॉन्च, 80W तक की बैटरी से हैं लैस
इन सभी लैपटॉप के स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 16:10 है जो कि आमतौर पर 16:9 होता है। इसके अलावा इस सीरीज के लैपटॉप के साथ कॉम्पैक्ट डिजाइन, मिनिमल बेजल और लाइटवेट चेसिस मिलेगा।

विस्तार
एलजी की LG Gram सीरीज 2021 के कई लैपटॉप भारत में लॉन्च हो गए हैं। इस सीरीज के तहत LG Gram 17 (17Z90P), LG Gram 16 (16Z90P) और LG Gram 14 (14Z90P) को भारत में पेश किया गया है। LG Gram सीरीज के सभी लैपटॉप 11वीं जेनरेशन इंटेल प्रोसेसर के साथ आते हैं। इन सभी लैपटॉप के स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 16:10 है जो कि आमतौर पर 16:9 होता है। इसके अलावा इस सीरीज के लैपटॉप के साथ कॉम्पैक्ट डिजाइन, मिनिमल बेजल और लाइटवेट चेसिस मिलेगा।
LG Gram 2021 सीरीज लैपटॉप की भारत में कीमत
LG Gram 2021 सीरीज के लैपटॉप की भारत में शुरुआती कीमत 74,999 रुपये है। लैपटॉप की बिक्री ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म से हो रही है। अमेजन पर भी लैपटॉप की लिस्टिंग हो गई है और प्री-बुकिंग ऑफर के तहत ग्राहकों को 500 रुपये का अमेजन पे कैशबैक भी मिल रहा है।
LG Gram 2021 की स्पेसिफिकेशन
LG Gram 2021 सीरीज के तीनों लैपटॉप LG Gram 17 (17Z90P), LG Gram 16 (16Z90P) और LG Gram 14 (14Z90P) में इंटेल कोर 11वीं जेनरेशन का प्रोसेसर है और साथ में Iris Xe ग्राफिक्स और LPDDR4x रैम भी है। लैपटॉप के साथ थंडरबोल्ट 4 और USB टाईप-सी पोर्ट और टचपैड के साथ कीबोर्ड मिलता है। तीनों लैपटॉप में SSD स्टोरेज मिलती है और स्टोरेज को बढ़ाने के लिए अलग से स्लॉट भी मिलता है।
LG Gram 17 में 17 इंच की WQXGA IPS डिस्प्ले है, जबकि LG Gram 16 में 1 इंच का WQXGA और LG Gram 14 में 14 इंच की WUXGA डिस्प्ले है। LG Gram 17 और Gram 16 (16Z90P) में 80W की बैटरी है जबकि Gram 14 (14Z90P) में 72Wh की बैटरी है।
- WhatsApp: क्या आपको भी कोई किसी भी ग्रुप में कर देता है एड, ऐसे करें सेटिंग, कोई कुछ नहीं कर पाएगा
- Realme MagDart वायरलेस चार्जर हुआ लॉन्च, एपल MagSafe का है कॉपी
- Jio Update: अब जियो के ग्राहक टीवी से कर सकेंगे वीडियो कॉल, जानें इस नए फीचर के बारे में
- इंतजार खत्म: WhatsApp में आ गया शानदार अपडेट, एक बार देख लेने के बाद गायब हो जाएंगे मैसेज