Amazon Great Freedom Festival Sale: लैपटॉप पर मिलेगी 30 हजार रुपये तक की छूट, जानें सारे ऑफर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 03 Aug 2021 01:32 PM IST
सार

Amazon की यह सेल 5 अगस्त को शुरू होगी और 9 अगस्त तक चलेगी। इस सेल में यदि आपको कैमरा खरीदना है तो आपको 60 फीसदी तक की छूट मिल सकती है। इसके अलावा ट्राइपॉड, हेडफोन और स्पीकर पर भी 60 फीसदी तक की छूट मिलेगी।

विज्ञापन
amazon great freedom festival sale starts on 5 august 2021 know smartphone discount offers price in india
अमेज़न ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल सेल - फोटो : AMAZON

    विस्तार

    अमेजन की ग्रेड फ्रीडम फेस्टिवल सेल की शुरुआत पांच अगस्त से शुरू हो रही है। अमेजन की इस पांच दिन की सेल में मोबाइल और एसेसीरीज पर 40 फीसदी और इलेक्ट्रॉनिक आइटम पर 60 फीसदी की छूट मिलेगी। इस सेल में टीवी पर 55 फीसदी की छूट मिलेगी। वहीं SBI कार्ड होल्डर को कैशबैक रिवार्ड मिलेगा।

    Amazon की यह सेल 5 अगस्त को शुरू होगी और 9 अगस्त तक चलेगी। इस सेल में यदि आपको कैमरा खरीदना है तो आपको 60 फीसदी तक की छूट मिल सकती है। इसके अलावा ट्राइपॉड, हेडफोन और स्पीकर पर भी 60 फीसदी तक की छूट मिलेगी। SBI कार्ड धारक को 10 फीसदी की इंस्टैंट छूट मिलेगी।

    विज्ञापन

    यदि आप कोई नया लैपटॉप खरीदना चाहते हैं तो आपको 30 हजार रुपये तक की छूट मिल सकती है, वहीं यदि आप प्रिंटर या अन्य एक्सेसीरीज खरीदते हैं तो आपको 30 फीसदी की छूट मिलेगी। स्मार्टवॉच, वाई-फाई राउटर, मेमोरी कार्ड, स्मार्ट सिक्योरिटी कैमरा आदि को 60 फीसदी छूट के साथ खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    अमेजन ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल सेल में 40 फीसदी की छूट स्मार्टफोन और एक्सेसीरीज पर मिलेगी, जबकि अमेजन प्राइम मेंबर्स को तीन महीने के लि नो कॉस्ट ईएमआई का विकल्प मिलेगा। हाल ही में लॉन्च हुए OnePlus Nord 2, OnePlus Nord CE 5G, Samsung M21 2021, iQoo Z3 5G को भी कई ऑफर्स के साथ खरीदा जा सकेगा।

    40 इंच और 43 इंच के स्मार्ट टीवी मॉडल पर 50 फीसदी तक की छूट मिलेगी। यदि आप 4K रिजॉल्यूशन वाले बड़े टीवी या प्रोजेक्टर खरीदते हैं तो आपको 60 फीसदी तक की छूट मिल सकती है। Amazon Echo स्मार्ट स्पीकर पर 45 फीसदी तक का डिस्काउंट मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें