Vivo Y73 Review: 20 हजार की रेंज में अच्छे कैमरे वाला एक पावरपैक स्मार्टफोन
vivo Y73 में 6.44 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2400x1080 पिक्सल है। डिस्प्ले की स्टाइल डॉट नॉच है। कलर्स अच्छे हैं और टच भी स्मूथ है। स्क्रॉलिंग में कोई समस्या नहीं होती है।

विस्तार
वीवो इंडिया ने जून 2021 में अपने नए स्मार्टफोन vivo Y73 को भारत में लॉन्च किया है। vivo Y73 कंपनी की वाय सीरीज का नया स्मार्टफोन है जिसे 20,000 रुपये की सेगमेंट में लॉन्च किया गया है। vivo Y73 को 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। vivo Y73 की कीमत 20,990 रुपये रखी गई है। इस कीमत में आपको 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। फोन को डायमंड फ्लेयर और रोमान ब्लैक कलर में खरीदा जा सकेगा।

Vivo Y73 Review: डिजाइन
इस फोन की डिजाइन हाल ही में आई वीवी वी20 सीरीज जैसी ही है, हालांकि फोन काफी स्लिम है। 20,000 रुपये की रेंज में Vivo Y73 जितना स्लिम फोन आपको बहुत ही कम मिलेंगे। स्पीकर, 3.5एमएम हेडफोन जैक और टाईप-सी पोर्ट नीचे की ओर है। पावर और वॉल्यूम बटन राइट में जबकि सिम कार्ड के लिए लेफ्ट में स्लॉट है। बैक पैनल पर शाइनिंग के साथ 3डी डायमंड कट दिए गए हैं।

रौशनी के साथ बैक पैनल आपको रंग बदलते नजर आएगा। इसे रोमन ब्लैक और डायमंड फ्लेयर कलर में खरीदा जा सकता है। फोन की बॉडी ग्लास की है। यह फोन महज 7.38mm पतला है। इसका वजन 170 ग्राम है। ओवरऑल वीवो की फोन की डिजाइन अच्छी ही होती है और Vivo Y73 की भी डिजाइन अच्छी है। डिजाइन के मामले में अपनी सेगमेंट में Vivo Y73 को बेस्ट डिजाइन फोन कहा जा सकता है।

Vivo Y73 Review: डिस्प्ले
vivo Y73 में 6.44 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2400x1080 पिक्सल है। डिस्प्ले की स्टाइल डॉट नॉच है। कलर्स अच्छे हैं और टच भी स्मूथ है। स्क्रॉलिंग में कोई समस्या नहीं होती है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 570 निट्स है और इसके साथ HDR 10+ का भी सपोर्ट है। यदि आप फोन पर वीडियो देखने के शौकीन हैं तो आपको इस फोन की डिस्प्ले पसंद आएगी।

Vivo Y73 Review: कैमरा
वीवो के इस नए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का है, वहीं दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का बोकेह और तीसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है। सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। रियर कैमरे से आप 4के वीडियो रिकॉर्ड कर सकेंगे।

कैमरे के साथ ऑटो आईफोकस, अल्ट्रा स्टेबल वीडियो, सुपर मैक्रो, मल्टी स्टाइल पोट्रेट जैसे मोड्स मिलेंगे। कैमरे की परफॉर्मेंस अच्छी है। क्लोजअप शॉट्स बेहतरीन आते हैं। 64 मेगापिक्सल वाला लेंस भी अपना काम बखूबी करता है। इस लेंस की तस्वीरें जूम करने के बाद बहुत ही कम खराब होती हैं।



मैक्रो शॉट भी काबिल-ए-तारीफ क्लिक होते हैं। Vivo Y73 की तस्वीरों के साथ कलर्स नेचुरल आते हैं। फ्रंट और रियर कैमरा का पोट्रेट मोड शानदार है। Vivo Y73 में नाइट मोड भी है लेकिन वह कुछ खास नहीं है, जबकि आमतौर पर वीवो के नाइट मोड के शॉट्स अच्छे होते हैं।


आप तस्वीरों को देखकर फोन के कैमरे की क्वॉलिटी का अंदाजा लगा सकते हैं। बेहतर वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए कैमरे के साथ अल्ट्रा स्टेबल मोड मिलता है। फ्रंट कैमरे से 1080 पिक्सल पर वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। रियर कैमरे से आप 4के वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। ओवरऑल Vivo Y73 का कैमरा हमें पसंद आया।

Vivo Y73 Review: परफॉर्मेंस
फोन में मीडियाटेक हीलियो G95 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें एंड्रॉयड 11 आधारित FunTouch OS 11.1 दिया गया है। फोन में 8 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है जिसे 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसके साथ 3 जीबी वर्चुअल रैम भी है।

परफॉर्मेंस के लिए इस फोन की सबसे बड़ी ताकत 11 जीबी की रैम (8GB+3GB) है। इस फोन पर आप कॉल ऑफ ड्यूटी, बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया जैसे हाई रिजॉल्यूशन वाले गेम्स हाई ग्राफिक्स पर आराम से खेल सकते हैं। इसके अलावा मल्टी एप स्विचिंग भी आसान है। 15 दिनों तक लगातार इस्तेमाल करने के बाद हमें फोन में हैंग होने जैसी समस्या नहीं आई।

Vivo Y73 Review: बैटरी
बैटरी की बात करें तो वीवो ने इस फोन में 4000mAh की बैटरी है जो 33W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस फोन को करीब 1 घंटे 15 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है। चार्जिंग के दौरान फोन गर्म नहीं होता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 और टाईप-सी पोर्ट है। फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। जहां तक बैटरी बैकअप का सवाल है तो हेवी यूजर्स को बैकअप पूरे दिन का मिलेगा, वहीं यदि आप एक आम यूजर हैं तो आपको दो दिनों तक का बैकअप मिल सकता है।

तो कुल मिलाकर देखा जाए तो 20 हजा रुपये की कीमत में आपको एक बढ़िया कैमरे वाला, अच्छी बैटरी और फास्ट चार्जिंग के साथ अच्छी परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन मिलता है। हां, यह बात जरूर है कि इस रेंज कई 5जी स्मार्टफोन हैं लेकिन इसमें 4जी का सपोर्ट मिलता है तो वैसे भी भारत में अभी 5जी नेटवर्क ट्रायल फेज में है तो ऐसे में 5जी की कमी कुछ खास नहीं खलती है।
- Blaupunkt 43 इंच 4K TV Review: बजट सेगमेंट में 4K स्मार्ट टीवी मार्केट का एक मजबूत प्लेयर
- Poco M3 Pro 5G Review: 15 हजार की रेंज में एक बढ़िया 5जी स्मार्टफोन
- Samsung Galaxy Tab A7 Lite Review: कैसा है सैमसंग का सबसे सस्ता टैबलेट, सिम कार्ड भी कर सकेंगे इस्तेमाल
- Samsung Galaxy M32 Review: ठीक-ठाक कैमरे के साथ अच्छी डिस्प्ले वाला फोन