Akai ने लॉन्च किया 43 इंच का फुल एचडी फायर एडिशन टीवी

प्रदीप पाण्डेय
टेक, डेस्क अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 26 Nov 2020 03:52 PM IST
विज्ञापन
Akai 43 Inch Full HD Fire TV Edition Television Launched in India price and specifications
Akai 43 Fire TV Edition - फोटो : Amar Ujala

    Akai ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्ट टीवी फायर टीवी एडिशन के साथ लॉन्च कर दिया है। फायर एडिशन की खासियत यह है कि इसमें प्री-इंस्टॉल फायर टीवी मिलेगा। Akai का यह नया टीवी अमेजन मेड फॉर टीवी यूजर इंटरफेस पर काम करता है। इसमें अमेजन प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स और यूट्यूब जैसे एप का सपोर्ट मिलेगा।

    Akai के इस 43 इंच वाले फायर टीवी की कीमत 23,999 रुपये है। Akai के इस टीवी का मुकाबला वनप्लस, शाओमी, रियलमी और थॉमसन जैसे ब्रांड्स के साथ है। Akai के इस टीवी की खास बात यह है कि इसमें फायर टीवी सॉफ्टवेयर है और इस सॉफ्टवेयर के साथ बाजार में बहुत की कम टीवी मौजूद हैं। इस टीवी को फिलहाल अमेजन इंडिया की वेबसाइट से ही खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन

    Akai ने कहा है कि आने वाले समय में इस फायर टीवी एडिशन के तीन अन्य मॉडल भी पेश किए जाएंगे जिनमें 32 इंच, 50 इंच और 55 इंच के मॉडल शामिल हैं। 32 इंच वाले मॉडल की कीमत 14,999 रुपये होगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Akai फायर टीवी की स्पेसिफिकेशन

    Akai के इस टीवी में 43 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1920x1080 पिक्सल है। पैनल की क्वालिटी एलईडी है। टीवी में Amazon FireOS है और स्क्रीन की रिफ्रेश रेट 60Hz है। व्यूइंग एंगल 178 डिग्री है।

    टीवी में 20 वॉट का स्पीकर है जिसके साथ डॉल्बी ऑडियो और DTS Tru सराउंड का सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए टीवी में तीन HDMI पोर्ट और एक यूएसबी पोर्ट है। टीवी के साथ मिलने वाले रिमोट में अमेजन एलेक्सा वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट है। रिमोट में अमेजन प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स और अमेजन म्यूजिक के लिए हॉट कीज भी हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें