Vivo Y1s स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, कीमत 8,000 रुपये से भी कम

वीवो ने भारतीय बाजार में चुपके से अपने नए स्मार्टफोन Vivo Y1s को लॉन्च कर दिया है। Vivo Y1s को वीवो इंडिया की वेबसाइट पर फीचर्स के साथ लिस्ट कर दिया है। Vivo Y1s में एंड्रॉयड 10 आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। Vivo Y1s को सिर्फ एक ही वेरियंट में लॉन्च किया गया है। बता दें कि वीवो वी20 प्रो भी जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है। आइए जानते हैं इसके बारे में...
Vivo Y1s की कीमत 7,990 रुपये है। इस फोन को 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ खरीदा जा सकता है। Vivo Y1s ऑरेरा ब्लू और ऑलिव ब्लैक कलर वेरियंट में खरीदा जा सकता है। फोन के साथ जियो की ओर से 4,550 रुपये का फायदा भी मिल रहा है। फोन के साथ 90 दिनों के लिए Shemaroo एप का सब्सक्रिप्शन फ्री में मिल रहा है। यह फोन वन टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट के साथ आता है।
Vivo Y1s में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड 10 आधारित FunTouch OS 10.5 दिया गया है। इसके अलावा वीवो के इस फोन में 6.22 इंच की एलसीडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1520 पिक्सल है। फोन में मीडियाटेक हीलियो P35 प्रोसेसर, 2 जीबी रैम और 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।
कैमरे की बात करें तो फोन में सिंगल कैमरा सेटअप दिया गया है। Vivo Y1s में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जिसका अपर्चर f/1.8 है। सेल्फी कैमरा वाटरड्रॉप नॉच में दिया गया है। कैमरे के साथ ब्यूटी मोड और टाइम लैप्स जैसे फीचर्स मिलेंगे।
Vivo Y1s में 4030mAh की बैटरी है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 2.4G Wi-Fi, ब्लूटूथ v5, माइक्रो यूएसबी पोर्ट, जीपीएस, एफएम रेडियो और 3.5एमएम का हेडफोन जैक है। फोन में फेस अनलॉक, डार्क मोड भी मिलेगा। इसका वजन 161 ग्राम है।