Nokia 2.4 भारत में हुआ लॉन्च, दो दिनों की बैटरी बैकअप का है दावा

प्रदीप पाण्डेय
टेक, डेस्क अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 26 Nov 2020 12:57 PM IST
विज्ञापन
Nokia 2.4 launched in India with dual rear camera price and specifications
Nokia 2.4 - फोटो : Amar Ujala

    एचएमडी ग्लोबल ने भारतीय बाजार में अपने नए स्मार्टफोन Nokia 2.4 को लॉन्च कर दिया है। Nokia 2.4, नोकिया 2 सीरीज का नया स्मार्टफोन है। Nokia 2.4 को एडवांस्ड एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) एमेजिंग फीचर्स के साथ बाजार में उतारा गया है। फोन के कैमरे के साथ नाइट मोड और पोट्रेट मोड भी मिलेगा। फोन के साथ जियो की ओर से 3,550 रुपये का फायदा मिल रहा है जिसमें 2,000 रुपये कैशबैक ही है।

    Nokia 2.4 की कीमत

    Nokia 2.4 की बिक्री नोकिया की आधिकारिक वेबसाइट से पहले 100 ग्राहकों के लिए शुरू हो गई है, जबकि चार दिसंबर से इसे अमेजन इंडिया, फ्लिपकार्ट और तमाम रिटेल स्टोर पर उपलब्ध कराया जाएगा। यह फोन डस्क, एफजॉर्ड और चारकोल कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन की कीमत 10,399 रुपये है। इस कीमत में 3 जीबी रैम के साथ 63 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन

    Nokia 2.4 की स्पेसिफिकेशन

    Nokia 2.4 में 6.5 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है। फोन में एंड्रॉयड 10 आधारित एंड्रॉयड वन दिया गया है और एंड्रॉयड 11 और 12 के अपडेट का वादा किया गया है। फोन में गूगल असिस्टेंट के लिए अलग से एक बटन मिलेगा। फोन में मीडियाटेक हीलियो P22 प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Nokia 2.4 का कैमरा

    Nokia 2.4 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें मेन कैमरा 13 मेगापिक्सल का है, वहीं दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का है जो कि एक डेफ्थ सेंसर है। रियर कैमरे के साथ फ्लैश लाइट मिलेगी। वहीं फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। सेल्फी लेंस को डिस्प्ले की नॉच में जगह मिली है।

    Nokia 2.4 की बैटरी और कनेक्टिविटी

    नोकिया के इस नए फोन में 4500mAh की बैटरी है जो माइक्रो यूएसबी पोर्ट के सपोर्ट के साथ आती है। बैटरी बैकअप को लेकर दो दिनों का दावा किया गया है। फोन में 3.5एमएम का हेडफोन जैक, Wi-Fi, ब्लूटूथ, जीपीएस और 4G VoLTE जैसे फीचर्स हैं। फोन का वजन 189 ग्राम है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें