फेसुबक ने किया गली-गली में इंटरनेट पहुंचाने वाले ड्रोन का सफल टेस्ट

फेसबुक ने गांव-गांव और गली-गली में इंटरनेट (बीम इंटरनेट एक्सेस) पहुंचाने वाले ड्रोन अक्विला का पहली बार सफल टेस्ट किया है और उसे सफलतापूर्वक लैंड हो गया है। इससे पहले हुए टेस्ट में ड्रोन क्रैश हो गया था। ड्रोन के टेस्ट का वीडियो फेसबुक के फाउंडर और सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने अपने वॉल पर शेयर किया है।
फेसबुक एक ऐसे ड्रोन पर काम कर रहा है जो सौर ऊर्जा से आसमान में पूरे महीने तक उड़ता रहेगा। इस ड्रोन की मदद से उन इलाकों में भी इंटरनेट आसानी से पहुंचाया जा सकेगा जहां इंटरनेट की कनेक्टिविटी नहीं है। ड्रोन का नाम अक्विला है।
फेसबुक ने इससे पहले इस ड्रोन का सफल टेस्ट जून 2016 में किया था। पहले टेस्ट में ड्रोन क्रैश होते बचा था। लैंडिंग के समय उसके विंग डैमेज हुए थे। वहीं दूसरा टेस्ट 22 मई को यूमा के एरिजोना में किया गया। टेस्ट के दौरान ड्रोन 1 घंटे 46 मिनट आसमान में रहा और उसके बाद आराम से उसकी लैंडिंग भी हो गई।