अब व्हाट्सऐप में सर्च कर सकेंगे मनचाहे इमोजी

WhatsApp आए दिन कोई-ना-काई नया फीचर जारी कर रहा है। हाल ही में व्हाट्सऐप ने अपने बीटा यूजर्स के लिए फाइल शेयरिंग फीचर जारी किया था जिसके तहत किसी भी प्रकार की फाइल व्हाट्सऐप पर शेयर की जा सकेंगी। वहीं व्हाट्सऐप अब अपने नए वर्जन इमोजी सर्च का ऑप्शन देना वाला है जिसके बाद यूजर्स सर्च बार में इमोजी सर्च कर सकेंगे।
व्हाट्सऐप ने इमोजी सर्च का विकल्प बीटा वर्जन 2.17.238 के लिए रिलीज कर दिया है, लेकिन इस फीचर के बाद ऐप के क्रैश होने की शिकायत आ रही थी। हालांकि, अब नए बीटा वर्जन में इस बग को फिक्स कर दिया गया है।
नए अपडेट के बाद यूजर्स को मैसेज टाइप करते समय इमोजी सर्च करने का ऑप्शन मिलेगा। अगर आप एक व्हाट्सऐप बीटा यूजर हैं तो चैट ओपन करें और इमोजी वाले बटन पर क्लिक करें। अब आपको नीचे लेफ्ट साइड में एक सर्च का बटन दिखेगा। उस पर क्लिक करके आप इमोजी सर्च कर सकते हैं। जैसे- हाथ वाले इमोजी चाहिए तो Hand टाइप करें। इस फीचर को जल्द ही सभी यूजर्स के लिए जारी किया जा सकता है।
बता दें कि हाल में व्हाट्सऐप ने बीटा यूजर्स के लिए मीडिया बंडलिंग फीचर जारी किया है जिसके बाद एक साथ 1 से ज्यादा मीडिया फाइल भेजने पर वे एक-एक ना करके, बल्कि बंडल के रूप में रिसीव होंंगे। दूसरे शब्दों में कहें तो पहले जहां रिसीवर को अलग-अलग फोटो और वीडियो मिलते थे, वहीं अब एक साथ भेजे गए सभी फाइल एक साथ बंडल के रूप में दिखेंगे।