फ्रांस से हांगकांग तक केबल बिछाएगा रिलायंस जियो, मिलेगा हाई-स्पीड इंटरनेट

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Fri, 30 Jun 2017 02:31 PM IST
विज्ञापन
Jio Launches New 100Gbps submarine Cable System
Jio Submarine Cable System

    रिलायंस जियो ने गुरुवार को 100Gbps क्षमता वाले एशिया-अफ्रीका-यूरोप (AAE-1)सबमरीन केबल सिस्टम के लॉन्चिंग की घोषणा की है। यह केबल फ्रांस के मार्सैय से लेकर हांगकंग तक बिछाई जाएगी जिसके जरिए जियो के ग्राहकों को हाई-स्पीड इंटरनेट और शानदार वीडियो स्ट्रीमिंग की सेवा मिलेगी।

    रिलायंस ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि 100Gbps टेक्नोलॉजी पर आधारित इस सबमरीन केबल सिस्टम के तहत 21 केबल बिछाई जाएंगी जिनकी लंबाई 25,000 किलोमीटर होगी। इस केबल के जरिए एशिया-यूरोप के बड़े टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स की मदद से देश में हाई-स्पीड इंटरेनट मुहैया कराया जाएगा। यह केवल सिस्टम हांगकांग में प्वाइट ऑफ प्रीसेंस (PoP) तथा यूरोप में (फ्रांस, इटली और ग्रीस) तीन सामने की तरफ केनक्टिविटी के साथ ग्राहकों को बेहतर सर्विस देगा।

    विज्ञापन

    इस खास मौके पर जियो के प्रेसिटेंड (नेटवर्क, ग्लोबल स्ट्रेटेजी और सर्विस डेवलपमेंट) मैथ्यू ओमन ने कहा, 'इस नए टेराबाइट कैपेसिटी और 1000Gbps वाली तकनीक के जरिए ग्लोबल कंटेंट हब से डायरेक्ट जुड़ा जा सकेगा और इसकी मदद से जियो अपने ग्राहकों को बेहतर डिजिटल सर्विस देगा। हम मुंबई में इससे कनेक्टेड केबल बिछाने और सर्विस लॉन्च करने को लेकर काफी उत्सुक हैं।'

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें