DGCA Rule: फ्लाइट में पावर बैंक चार्ज किया तो खैर नहीं, डीजीसीए ने लगाए सख्त प्रतिबंध; जानें यात्रा के नए नियम

जागृति
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजागृति
Sun, 04 Jan 2026 07:33 PM IST
सार

DGCA Power Bank Ban:

फ्लाइट में अब पावर बैंक चार्ज करना पूरी तरह बैन कर दिया गया है। DGCA ने यात्रियों और क्रू की सुरक्षा के लिए लिथियम बैटरी से जुड़े सख्त नए नियम लागू किए हैं।

DGCA New Rule Charging power banks flights now strictly prohibited DGCA imposes strict ban learn about new saf
पावर बैंक - फोटो : AI जनरेटेड

    विस्तार

    हवाई सफर के दौरान अब आप अपने पावर बैंक को इस्तेमाल या चार्ज नहीं कर पाएंगे। हाल के दिनों में लिथियम बैटरी में आग लगने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एक नया खतरनाक सामान एडवाइजरी सर्कुलर जारी किया है। नए नियमों के तहत अब फ्लाइट के अंदर पावर बैंक का उपयोग करना और उन्हें चार्ज करना पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है।

    अक्सर यात्री अपनी लंबी यात्रा के दौरान विमान की सीट पर दिए गए यूएसबी पोर्ट या पावर सप्लाई सिस्टम में पावर बैंक को प्लग करके चार्ज करते थे। नए नियम के अनुसार यात्री पावर बैंक को सिर्फ हैंड बैग में रख सकते हैं। साथ ही पावर बैंक या लिथियम बैटरी को ऊपर रखे जाने वाले डिब्बों में रखने की अनुमति नहीं होगी, क्योंकि वहां धुएं या आग का तुरंत पता लगाना मुश्किल हो जाता है।

    ये भी पढ़े:  Grok Controversy: बार-बार विवादों में क्यों फंस रहा ग्रोक, जानिए ChatGPT-Gemini से कैसे अलग है ये एआई टूल चेक-इन बैगेज को लेकर पायलटों की चेतावनी

    एविएशन एक्सपर्ट्स और सीनियर पायलटों ने चेतावनी जारी कि है कि सबसे बड़ा खतरा विमान के बैगेज होल्ड (निचला हिस्सा) में है। क्योंकि अक्सर ओवरहेड बिन भरने पर एयरलाइंस यात्रियों के हैंड बैग बोर्डिंग गेट पर ले लेती हैं और उन्हें विमान के कार्गो हिस्से में डाल देती हैं। अगर उन बैग्स में पावर बैंक हुए, तो आग लगने की स्थिति में उसका पता लगाना और उसे बुझाना असंभव होगा। इसका परिणाम खतरनाक हो सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि एयरलाइंस को एक यात्री एक हैंड बैग के नियम को सख्ती से लागू करना चाहिए। इससे सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं हो सकेगा।

    क्यों लिया गया यह सख्त फैसला?

    डीजीसीए के अनुसार, पोर्टेबल इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस (PED) में लिथियम बैटरी का इस्तेमाल बहुत बढ़ गया है। इसमें लिथियम बैटरी गर्म होने पर आग पकड़ सकती है या फट सकती है। इसके अलावा ओवरहेड डिब्बे या चेक-इन बैग में रखी बैटरी पर क्रू मेंबर्स की नजर नहीं होती, जिससे धुएं या गंध का पता चलने में देरी होती है। एमिरेट्स और सिंगापुर एयरलाइंस जैसी बड़ी वैश्विक एयरलाइंस पहले ही ऐसे प्रतिबंध लागू कर चुकी हैं।

    यात्रियों के लिए नई गाइडलाइंस क्या हैं?

    अगर आपके किसी डिवाइस (फोन, पावर बैंक, लैपटॉप) से गर्मी, धुआं या अजीब गंध आती है, तो बिना देरी किए केबिन क्रू को सूचित करें। साथ ही एयरलाइंस अब हर उड़ान में इन नियमों की जानकारी देने के लिए विशेष अनाउंसमेंट करेंगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें