अब बिंदास होकर इस्तेमाल करें गूगल की तस्वीरें, इन स्टेप्स के बाद नहीं आएगा कॉपीराइट स्ट्राइक

श्रीधर मिश्रा
टेक डेस्क, अमर उजालाश्रीधर मिश्रा
Mon, 07 Sep 2020 03:11 PM IST
विज्ञापन
By following these simple steps users will not get Copyright strike on the use of pictures downloaded from Google
सांकेतिक - फोटो : Unsplash

    Google पर आज हम दुनिया कि किसी भी चीज को सेकंड भर के अंदर खोज सकते हैं, उसके बारे में पढ़ सकते हैं और उसका इस्तेमाल भी कर सकते हैं। लेकिन इन सब के बीच जिस चीज का हमें सबसे ज्यादा ध्यान रखना पड़ता है वह है कि कहीं हमें कॉपीराइट स्ट्राइक न मिल जाए। आसान भाषा में समझें तो मान लीजिए कि आप एक वेबसाइट चला रहे हैं। इस वेबसाइट पर आप लोगों को 'बनारस' के बारे में बता रहे हैं। इसके लिए आप गूगल से 'बनारस' की फोटो को डाउनलोड करके अपनी वेबसाइट पर लगा रहे हैं। लेकिन अब आपने जिस फोटो का इस्तेमाल किया है, उसकी कॉपीराइट जिसके पास होगी वो आप के खिलाफ कॉपी राइट स्ट्राइक दे सकता है।

    इसे और भी आसान भाषा में समझें तो अगर आपको पेंसिल का इस्तेमाल करना है और आपके पास पेंसिल नहीं है, तो आप सामने वाले व्यक्ति से पेंसिल मांगेंगे। इसके दो ही तरीके हैं। पहला यह कि या तो आप पेंसिल का इस्तेमाल करने से पहले उसकी इजाजत लें या फिर आप पेंसिल को पैसा देकर खरीद सकते हैं। लेकिन अगर आप बिना इजाजत लिए उसके पॉकेट या बैग से पेंसिल निकाल कर इस्तेमाल करते हैं, तो यह चोरी कहलाएगा। इसके लिए सामने वाला व्यक्ति आपके खिलाफ कोई भी कानूनी एक्शन ले सकता है। ठीक ऐसा ही गूगल की तस्वीरों के इस्तेमाल करने पर होता है। अब ऐसा क्या करें कि हमारा काम भी हो जाए और हमें कॉपीराइट स्ट्राइक भी न आए? तो चलिए इसी समस्या का समाधान आज हम चंद स्टेप्स के जरिए करते हैं।

    विज्ञापन

    सबसे पहले अपने वेबब्राउजर को ओपेन करें।इसके बाद जो तस्वीर चाहिए उसे टाइप करें। उदाहरण के लिए जैसे आपने Traffic टाइप किया।अब ऊपर की तरफ Images ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां आपको कई सारी तस्वीरें दिखाई देंगी, लेकिन इस तस्वीरों पर कॉपीराइट किसका है यह हमें नहीं पता चलेगा।अब ऊपर आपको Settings के बगल में Tools ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें।इसके बाद अब आपको Usage Rights का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें।यहां आपको Creative Commons licenses और Commercial & other licenses जैसे दो ऑप्शन्स दिखाई देंगे।Creative Commons licenses तस्वीरों का इस्तेमाल करने पर आपको कॉपीराइट स्ट्राइक नहीं आएगी। जबकि, Commercial & other licenses पर क्लिक करने के बाद जो तस्वीरें आपको दिखाई देंगी उन्हें आपको खरीदना पड़ेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    अब आप आसानी से यह तय कर सकते हैं कि आपको फ्री इमेज चाहिए या कॉमर्शियल इस्तेमाल के लिए पेड इमेज।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें