OnePlus Clover होगा कंपनी का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, Geekbench पर हुआ स्पॉट, जानें खासियतें

OnePlus अपने एंट्री लेवल स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन को Clover कोडनेम दिया है। हाल में आई रिपोर्ट में दावा किया गया था कि इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460 SoC प्रोसेसर दिया जाएगा। अब इसी प्रोसेसर वाले स्मार्टफोन को Geekbench पर स्पॉट किया गया है। यह नया हेंडसेट BE2012 मॉडल नंबर के साथ आएगा। इसमें 4GB का रैम मिलेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक OnePlus अपने OnePlus Clover स्मार्टफोन को यूएस बाजार में 200 यूएस डॉलर में लॉन्च कर सकता है, जो भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 14,700 होगा।
माना जा रहा है कि OnePlus B2012 ही OnePlus Clover होगा, जिसे Geekbench पर स्पॉट किया गया है। यह लिस्ट किया गया स्मार्टफोन Android 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है और इसे bengal कोडनेम दिया गया है। MySmartPrice के मुताबिक इसमें स्नैपड्रैगन 460 SoC चिपसेट दिया गया है। Geekbench पर लिस्ट किए गए स्मार्टफोन को देखा जाए तो यह बिलकुल अलग मॉडल होगा।
Past leaks के मुताबिक OnePlus के इस स्मार्टफोन में 6.52 इंच का फुल HD प्लस डिस्प्ले दिया गया है, जो 720x1560 पिक्सल्स रिजोल्यूशन के साथ आएगा। इसमें 64GB की इंटरनल स्टोरेज मिलेगी, जिसे ग्राहक माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ा सकेंगे। Clover के रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए OnePlus Clover में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके रियर में 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ इसके रियर में दो 2-मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। OnePlus Clover में 6,000 mAh की पावरफुल बैटरी दी जा सकती है, जो 18W चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
ऐसे में अब देखना है कि OnePlus अपने OnePlus Clover से कब पर्दा हटाता है और इसमें क्या नए फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा यह भी देखना होगा कि कंपनी अपने सबसे सस्ते फोन को भारतीय बाजार में कब लॉन्च करेगी?
- Samsung Galaxy S20 Fan Edition के फीचर्स हुए लीक, 5G मॉडल के साथ इस महीने हो सकता है लॉन्च
- Vodafone Idea के इन 3 प्रीपेड प्लान्स में रोज मिलेगा 2GB डाटा, किसी भी नेटवर्क पर कर सकेंगे फ्री कॉल
- Google Chrome में पासवर्ड सेव करना पड़ सकता है भारी, हैक हो सकते हैं आपके अकाउंट, इस तरह करें डिलीट
- 9 सितंबर को होगी Redmi 9A की दूसरी सेल, 6799 रुपये की शुरुआती कीमत में जानें क्या है खास