Samsung Galaxy S20 Fan Edition के फीचर्स हुए लीक, 5G मॉडल के साथ इस महीने हो सकता है लॉन्च

श्रीधर मिश्रा
टेक डेस्क, अमर उजालाश्रीधर मिश्रा
Sun, 06 Sep 2020 05:14 PM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy S20 Fan Edition features leaked, know its expected features and launch date
Samsung Galaxy S20 Fan Edition - फोटो : Social Media

    Samsung Galaxy S20 Fan Edition के फीचर्स लीक हो गए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी सितंबर के आखिरी सप्ताह या अक्टूबर के शुरुआती सप्ताह में इस स्मार्टफोन पर से पर्दा हटा सकती है। कंपनी इसे 5G और 4G दोनों ही वर्जन में पेश कर सकती है। यह भी हो सकता है कि कंपनी इसे Samsung Galaxy S20 Lite नाम से लॉन्च कर दे।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक Samsung Galaxy S20 Fan Edition में 6.5 इंच का फुल HD सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो 1080x2400 पिक्सल्स रिजोल्यूशन के साथ आएगा। इसके डिस्प्ले में 120Hz का मैक्सिमम रिफ्रेश रेट और 407ppo का पिक्सल डेंसिटी मिलेगा। सुरक्षा की बात करें तो इसके डिस्प्ले को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन मिलेगी। वहीं, इसके परफॉर्मेंस की बात करें तो 5G वेरिएंट में पावर के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 SoC चिपसेट दिया जा सकता है। जबकि, 4G मॉडल मेंगया है। यह स्मार्टफोन Android 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। इसमें 6GB की रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज मिलेगी

    विज्ञापन

    Samsung अपने Galaxy S20 Fan Edition को ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके रियर में f/1.8 अपर्चर वाला 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ इसके रियर में 123 डिग्री ऑफ व्यू वाला 12-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल शूटर और f/2.0 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का जूम कैमरा दिया जा सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसके फ्रंट में f/2.0 अपर्चर वाला 22-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Samsung Galaxy S20 Fan Edition में 4,500 mAh की बैटरी दी गई है, जो 15W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो माना जा रहा है कि कंपनी इसमें 5G मॉडल को शामिल कर सकती है। इसके अलावा इसमें 4G LTE, ब्लूटूथ v5, NFC, वाई-फाई 6, और यूएसबी टाइप-C पोर्ट मिलेगा। यह सामर्टफोन वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। इसमें बेहतर साउंड एक्सपीरियंस के लिए दो स्टीरियो स्पीकर्स मिलेंगे। इसके अलावा इसका वजन 190 ग्राम होगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें