आपके पास भी आया है ऐसा ई-मेल तो हो जाएं सावधान

amarujala.com- Presented by: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 22 Mar 2017 12:58 PM IST
विज्ञापन
Beware from Fake Attachment on Gmail
gmail

    आए दिन ई-मेल हैक, फोन हैक, सोशल मीडिया अकाउंट हैक होने की खबरें आ रही हैं। इसी बीच जीमेल को हैक करने के लिए हैकरों ने एक नया रास्ता चुना है। यदि आप हैकर्स के इस नए चाल में फंस जाते हैं तो आपका जीमेल डाटा सेकेंडों में गायब हो सकता है।

    रिपोर्ट के मुताबकि हैकर्स आपके किसी रिश्तेदार के नाम से जीमेल अकाउंट बनाकर आपको मेल कर रहे हैं। ताकि आपको आसानी से फंसाया जा सके। इस मेल में एक अचैटमेंट भेजा जा रहा है जो PDF, वर्ड डॉक जैसी फाइल में है। आप जैसी ही अटैचमेंट के प्रीव्यू के लिए क्लिक करते हैं तो आपको नए विंडो में साइनइन करने का विकल्प मिलता है और यहीं से आपके डाटा को चुराया जाता है।

    विज्ञापन

    कैसे पहचानें फेक अटैचमेंट

    जीमेल
    जीमेल

    अटैचमेंट पर क्लिक करते ही आपके सामने साइनइन के लिए नई विंडो खुलेगी। उसके यूआरएल को गौर से देखें। दरअसल यह URL नहीं बल्कि URI होता है। इसके यूआरएल में “data:text/htyml” लिखा होगा ना कि “https://”। तो अब से आप आने वाले मेल पर ध्यान रखें।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें