रेड आईफोन 7 और 7 प्लस की कमाई नहीं लेगा ऐप्पल

amarujala.com- Presented by: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 22 Mar 2017 12:21 PM IST
विज्ञापन
Apple launched red iPhone 7 and iPhone 7 Plus to Fight AIDS
रेड आईफोन

    एक लंबे इंतजार के बाद ऐप्पल ने अपने लोकप्रिय हैंडसेट आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस को लाल रंग में लॉन्च कर दिया है। हालांकि यह लिमिडेट एडिशन है जिसके लिए 24 मार्च तक प्री-ऑर्डर बुकिंग किया जा सकता है। वहीं इस खास रेड वेरियंट आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस के लिए भारतीय यूजर्स को अप्रैल तक का इंतजार करना होगा।

    आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस का रेड वेरियंट 128 और 256 जीबी के वेरियंट में बाजार में आएगा। कीमत की बात करें तो आईफोन 7 रेड के 128 जीबी वाले वेरियंट की कीमत 749 डॉलर यानी करीब 49 हजार रुपये होगी, जबकि 256 जीबी वेरियंट वाले की कीमत 869 डॉलर यानी करीब 56,880 रुपये होगी। वहीं आईफोन 7 प्लस के 28 जीबी वेरियंट वाले की कीमत 969 डॉलर यानी करीब 63,464 रुपये होगी।

    विज्ञापन

    आईफोन 7 और 7 प्लस की कमाई दान करेगा ऐप्पल

    ऐप्पल से मिली अधिकारिक जानकारी के मुताबिक कंपनी आईफोन 7 और 7 प्लस की कमाई का बड़ा हिस्सा RED संस्थान को देगी जो एड्स के रोकथाम और रिसर्च से जुड़ी है। बता दें कि रेड संस्थान और ऐप्पल की 10 सालों की पार्टनरशिप है। पार्टनरशिप के 10 साल पूरे होने पर ही कंपनी ने रेड वेरियंट में फोन लॉन्च किया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें