Instagram लाइव वीडियो ऐसे करें सेव

amarujala.com- Presented by: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 22 Mar 2017 12:14 PM IST
Instagram live video you can save now
इंस्टाग्राम लाइव वीडियो

    फेसबुक के नक्शेकदम पर चलते हुए इंस्टाग्राम ने लाइव फीचर के बाद अब लाइव वीडियो सेव करने का भी फीचर लॉन्च कर दिया है। दरअसल इंस्टाग्राम लाइव के वीडियो कुछ समय बाद गायब हो जाते हैं, जिसके कारण यूजर पुराने वीडियो नहीं देख सकता है।

    नए वीडियो सेव फीचर के आने के बाद लाइव खत्म करके वीडियो को अपने मोबाइल में सेव कर सकते हैं। यह काफी आसान है जैसे आपका लाइव खत्म होगा वहीं पर आपको सेव लाइव वीडियो का विकल्प मिलेगा। सेव का बटन ऐप के ऊपर राइट साइड के कोने में होगा। नया अपडेट एंड्रॉयड और आईओएस दोनों यूजर्स के लिए जारी कर दिया गया है।

    दरअसल अभी तक इंस्टाग्राम लाइव की वीडियो सेव नहीं होता है। यूजर्स केवल लाइव स्ट्रिमिंग के दौरान ही वीडियो देख सकते थे। कई बार ऐसा होता है कि हम किसी खास मौके का लाइव करते हैं लेकिन सेव ऑप्शन नहीं होने के कारण इस शानदार पल का हम रिकॉर्ड नहीं पाते हैं। ऐसे में इंस्टाग्राम का यह फीचर काफी फायदेमंद होगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें