फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Environment Day

चंपावत में विद्यार्थियों ने निकाली प्रभात फेरी

Sun, 05 Jun 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत/लोहाघाट।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत/लोहाघाट। Updated Sun, 05 Jun 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
Environment Day
पर्यावरण दिवस मनाया - फोटो : अमर उजाला

चंपावत/लोहाघाट। पर्यावरण दिवस से पहले शनिवार को विवेकानंद इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने कनलगांव, तल्ली चौकी, घटकू मंदिर में सफाई अभियान चलाया। कॉलेज प्रबंधक अमरनाथ वर्मा, प्रधानाचार्य डॉ. मदन सिंह पाल, दीपक पाटनी, राकेश अधिकारी ने  पर्यावरण को सुरक्षित रखने का आह्वान किया।

विज्ञापन


उदयन इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थियों में पर्यावरणीय समझ विकसित करने, संरक्षण में भागीदारी के लिए प्राइमरी वर्ग के लिए पोस्टर प्रतियोगिता हुई जबकि जूनियर कक्षाओं के लिए ‘गो वाइल्ड फॉर लाइफ’ व्याख्यानमाला हुई। जिसमें प्रबंधक दीपक जोशी, प्रधानाचार्य विपिन पांडेय आदि शिक्षकों ने विद्यार्थियों को नसीहत दी।
विज्ञापन


मल्लिकार्जुन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रधानाचार्या राजश्री पंत, प्रबंधक रघुवर दत्त जोशी, उप प्रधानाचार्य संजय मुरारी के नेतृत्व में रैली निकाली। वहां प्रेमा चिलकोटी, पुष्पा संग्रोला, हेम गहतोड़ी, सूरज जोशी आदि थे। डीएवी स्कूल लोहाघाट में विद्यार्थियों ने पौधे लगाने का संकल्प लिया। बच्चों ने शीतला माता मंदिर परिसर की सफाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रबंधक बीसी मुरारी ने अध्यक्षता की। कार्यक्रम में मयंक, भावेश, गौरव, अजय, दीपक, विकास, अभिषेक, रोहित, शिवम, विवेक, भावना, प्राची, हर्षिता, अनामिका, साक्षी, वंदना ने नाटक का मंचन किया। प्रधानाचार्य ब्रजेश जायसवाल के निर्देशन में हुई भाषण प्रतियोगिता में स्वप्निल जोशी प्रथम, अभिषेक पांडेय द्वितीय, भावना वर्मा तृतीय रही। निर्णायक गिरीश पुनेठा, राकेश चतुर्वेदी, नवल किशोर तिवारी रहे। अभिनव गहतोड़ी ने संचालन किया। इस दौरान अनीता फर्त्याल, आशा मांगलिक, अंजू गड़कोटी, मीनू अधिकारी, मंजू भट्ट, प्रभा जोशी, विमला गड़कोटी आदि थे।

चंपावत। जीजीआईसी में पर्यावरण दिवस पर हुई भाषण प्रतियोगिता में सोनी कलौनी, काजल खाती जीतीं। सीनियर वर्ग में चयनिका पांडेय, निशा कोटियाल, जूनियर वर्ग में रेनू मेहता, कोमल बिष्ट उपविजेता रहे। एनएसएस की छात्राओं ने पौधरोपण भी किया। प्रधानाचार्या हेमंती बोरा के निर्देशन में कार्यक्रम अधिकारी भुवनेश्वरी नेगी ने संचालन किया। इस दौरान एसएमसी सदस्य हरेंद्र बोरा, शिक्षिका निधि सक्सेना, पुष्पा सामंत, मीना वर्मा, आशा पांडेय, भागीरथी बिष्ट, आशा टम्टा, गीता शर्मा आदि थे।

पाटी (चंपावत)। यहां मल्लिकार्जुन ग्लोबल स्कूल पाटी के विद्यार्थियों ने शिक्षकों के साथ पौधरोपण किया। विद्यालय परिसर, भट्यूड़ा में छात्रों ने 50 पौधे रोपे। जीआईसी पाटी में पर्यावरण संरक्षण के लिए कक्षा 11 में प्रवेश लेने वाले छात्रों से विद्यालय परिवार ने अनिवार्य पौधरोपण की शुरुआत की है।


पर्यावरण संरक्षण की भाषण प्रतियोगिता में कुमकुम चौहान, मनीषा, प्रियांशु गहतोड़ी, हर्षित, रोहित जोशी ने विचार व्यक्त किए। प्रधानाचार्य भावना कलौनी ने भी विचार रखे। इस दौरान चंद्रा लडवाल, नारायण दत्त गहतोड़ी, ऊर्बादत्त गहतोड़ी, चिंता सिंह, मनोज मेहता, सुनील गहतोड़ी, निर्मला बिष्ट, संगीता गोस्वामी, कविता जोशी, हेमा पनेरू, हेमा जोशी, मीनू सोराड़ी, दीपक भट्ट आदि थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed