फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   ritesh garg say no to civil service for serving people life

ऑल इंडिया कैंप में उत्तराखंड के चार होनहार लाल

Thu, 17 Mar 2016 02:04 PM IST
हिमांशु जोशी / अमर उजाला, हल्द्वानी
हिमांशु जोशी / अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Thu, 17 Mar 2016 02:04 PM IST
विज्ञापन
ritesh garg say no to civil service for serving people life
फुटबॉल - फोटो : demo pic

ऑल इंडिया अंडर-14 फुटबॉल कैंप (फेस्टिवल ट्रेनिंग कैंप) में उत्तराखंड के चार खिलाड़ियों ने जगह बनाई है।

विज्ञापन


ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआईएफएफ) की ओर से जारी सूची में पूरे देश से 71 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इनमें सबसे ज्यादा असोम के छह खिलाड़ी हैं, जबकि यूपी से मात्र तीन खिलाड़ी हैं। कैंप की तिथि और जगह का चयन नहीं किया गया है।

फुटबॉल में उत्तराखंड की हमेशा से धमक रही है। राज्य के कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी चमक बिखेरी है। वर्तमान में देश की जूनियर और सीनियर टीम में उत्तराखंड के खिलाड़ी अपने पैरों का जादू दिखा रहे हैं।
विज्ञापन


एआईएफएफ की ओर से अंडर-14 आल इंडिया कैंप के लिए जारी 71 खिलाड़ियों की सूची में उत्तराखंड के ललित रावत (सेंट्रल बैक), वाजिद अली (राइट विंगर), रोहित गुसांई (स्ट्राइकर) और यश बिष्ट (लेफ्ट विंगर) को शामिल किया गया है। सूची में असोम -6, मणिपुर-5, मिजोरम-5, केरल-4, उत्तराखंड-4, चंडीगढ़-4, मेघालय-3, दिल्ली-3, यूपी-3, आंध्र प्रदेश-3, सिक्किम-3, गोवा-3, हिमाचल-2, हरियाणा-2, पंजाब-2, तमिलनाडु-2, उड़ीसा-2, पश्चिम बंगाल-2, मध्य प्रदेश-2, छत्तीसगढ़-2, महाराष्ट्र-1, झारखंड-1, बिहार-1, पांडिचेड़ी-1, तिलंगाना से एक खिलाड़ी को कैंप में जगह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed